भाजपा-कांग्रेस में शुरू हुआ डिजिटल वार, 23000 Whatsapp ग्रुप पर भेंजे गए ऐसे मैसेज

0
295

बेंगलुरू: कर्नाटक चुनाव में रैलियों के अलावा सोशल मीडिया पर भी पार्टियों के बीच वार-पलटवार चल रहा है। बेंगलुरू में भाजपा और कांग्रेस के वार रूम में तैनात टीमें एक-दूसरे को हर बात का जवाब दे रही हैं। चाहे वो नेताओं के बयान हों, या फिर सोशल मीडिया पर जारी किए गए पोस्टर, मीम, कॉर्टून या वीडियो हों। रविवार को सिद्दारमैया की टीम ने मोदी के ट्रिपल पी(पुड्‌डुचेरी, पंजाब, परिवार कांग्रेस) के जवाब में भाजपा को ट्रिपल पी(प्रिजन, प्राइज राइज और पकौड़ा पार्टी) बताया।

अब आप जानकार हैरान होंगे कि मैदान की जंग सोशल मीडिया पर क्यों लड़ी जा रही। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म युवाओं का ध्यान आकर्षक करना और तेजी से अपनी बात को पहुंचाने वाला मीडियम है। जो जंग चुनावी मैदान में नहीं लड़ी जाती उन्हें पार्टी डिजिटल रूप से लड़ रही है। यहां जानिए किस तरह होता टीमों का चयन-

23000 वाट्स-एप ग्रुप बनाए हैं, हरेक में 80-100 लोग हैं
बेंगलुरू भाजपा के दो वार रूम हैं। इनमें आईआईएम स्टूडेंट्स, वकीलों, पत्रकारों की 30 लोगों की टीम है।
ऑफिस पार्टी मुख्यालय के पास में ही है। पार्टी नेता वॉर रूम को नियमित रूप से ब्रीफ करते हैं।
सोशल मीडिया टीम के सभी सदस्य 30 साल से कम उम्र के हैं। इनमें भाजपा वॉलंटियर भी शामिल हैं।

सिद्दारमैया का डिजिटल कैंपेन 4 लोगों की टीम देख रही है
कांग्रेस के वार रूम में 25 से 30 लोगों की टीम है। इनमें कांग्रेस के वॉलिंटियर भी शामिल हैं।
इस टीम का दावा है कि वह 1 घंटे में एक से दो लाख लोगों को कांग्रेस के पक्ष में मैसेज भेजती है।
टीम पिछले साल अगस्त से काम कर रही है। इसी ने ‘हमारा बेंगलुरू, हमारा गौरव’ लॉन्च किया था।
सीएम सिद्दारमैया का डिजिटल कैंपेन एक अलग टीम देख रही है। इसमें भी करीब 30 लोग काम कर रहे हैं। सीएम की 3-4 लोगों की कोर टीम भी है।

सोशल मीडिया 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फिर चाहें ट्विटर -फेसबुक हो या अन्य माध्यम भाजपा और कांग्रेस की लगातार फॉओवर्स की संख्या बढ़ रही है।

ट्विटर पर संख्या

पार्टी ट्विटर फॉलोअर्स
भाजपा bjp4karnataka 1.59 लाख
BSYBJP 2.4 लाख
कांग्रेस sidharamaiah 1.3 लाख
INCkarnataka 34 हजार

 

फेसबुक पर संख्या

पार्टी फेसबुक फॉलोअर्स
भाजपा bjp4karnataka 4.9 लाख
BSYBJP 1.4 लाख
कांग्रेस cmokarnatak 10 लाख
INCkarnataka 2.6 लाख

 

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें )