गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह में मत्था टेककर भाजपा प्रत्याशी पारितोष सारस्वत ने शुरू किया चुनाव प्रचार

41

वार्ड की सुख-समृद्धि की अरदास कर लिया आशीर्वाद, महिलाओं ने घर-घर पहुंचकर मांगा समर्थन
हनुमानगढ़। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 10 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को वार्ड 10 से भाजपा प्रत्याशी पारितोष सारस्वत ने गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह में मत्था टेककर वार्ड की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की अरदास की और धार्मिक आशीर्वाद के साथ अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों की खुशहाली, आपसी भाईचारे और क्षेत्र के विकास की कामना की।
प्रचार अभियान की शुरुआत के अवसर पर भाजपा प्रत्याशी पारितोष सारस्वत ने कहा कि चुनाव उनके लिए केवल राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि वार्डवासियों की सेवा का अवसर है। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता के विश्वास और सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई गति देने का प्रयास किया जाएगा। वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
प्रचार अभियान के दौरान महिलाओं की टीम ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। महिलाओं ने वार्ड की विभिन्न गलियों और मोहल्लों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया तथा पारितोष सारस्वत के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान महिलाओं ने वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं और बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर मतदाताओं से संवाद किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।