बलात्कारी बाबा के बचाव में उतरे BJP के दो बड़े नेता, मोदी सरकार मांग सकती इस्तीफा

साधुओं के लिए नया खतरा: राजनेता और आश्रमों में रहने वाले स्वामीजी को जेल भेजकर आश्रम की संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं।

0
2098

उत्तरप्रदेश: यौन शोषण के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद जहां उनके समर्थक हिंसा पर उतारू हैं, वहीं बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने गुरमीत का बचाव किया है। उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने पूरे प्रकरण को भारतीय संस्कृति को बदनाम करने की साजिश बताया है। महाराज ने बचाव करते हुए कहा है कि साधु-संन्यासियों के खिलाफ पड्यंत्र रचा जा रहा है।

साक्षी महाराज ने कहा कि वे कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन इसके साथ ही बीजेपी सांसद ने कहा कि कोर्ट शिकायतकर्ताओं की बात सुन रही है, लेकिन उन लाखों लोगों की बात नहीं सुन रही, जो राम रहीम को भगवान मानते हैं। वहीं खबरों की मानें तो साक्षी महाराज के बयान से बीजेपी आलाकमान नाराज है और उनसे इस मामले पर सफाई मांगी जा सकती है।

साक्षी महाराज ने कहा, ‘मैं न्यायपालिका का बेहद सम्मान करता हूं, पर मैं एक बात जरूर कहना चाहूंगा कि एक आदमी ने यौन शोषण की शिकायत की है और करोड़ों लोग बाबा राम रहीम को सच्चा मान रहे हैं, भगवान मान रहे हैं। ऐसे में एक की बात तो सुनी जा रही है, लेकिन करोड़ों लोगों की कोर्ट क्यों नहीं सुन रही है।

साक्षी महाराज के मुताबिक राम रहीम पर यौन शोषण का आरोप भारतीय संस्कृति की छवि को धूमिल करने की कोशिश हो सकती है। साक्षी महाराज ने कर्नल पुरोहित, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का हवाला देते हुए कहा कि योजनाबद्ध तरीके से साधु-संन्यासी ही नहीं भारतीय संस्कृति को बदनाम करने का पड्यंत्र हो रहा है।

बीजेपी सांसद ने कहा कि एक शख्स राम रहीम के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत करता है, लेकिन राम रहीम के लिए करोड़ो लोग अपनी जान देने के लिए तैयार हैं। कोर्ट को इस मामले में गंभीरता बरतने की नसीहत देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि अगर ज्यादा बड़ी घटनाएं होती हैं, तो सिर्फ डेरा के लोग जिम्मेदार नहीं होंगे, न्यायालय भी इसका जिम्मेदार होगा।

साक्षी महाराज ने सवाल किया कि जामा मस्जिद के इमाम को कोर्ट क्यों नहीं बुलाता, जिनके खिलाफ कई मामलें हैं। वहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि मोदी जी ने भ्रष्टाचार मुक्त और कांग्रेस मुक्त भारत बना दिया है। पंजाब भी कांग्रेसमुक्त हो जाएगा।
ये ही नहीं बीजेपी के एक और नेता राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने भी बिना नाम लिए राम रहीम का बचाव किया है। स्वामी ने ट्वीट किया, ‘साधुओं के लिए नया खतरा: राजनेता और आश्रमों में रहने वाले स्वामीजी को जेल भेजकर आश्रम की संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं। साधुओं को अपने उत्तराधिकारियों को आगे बढ़ाना चाहिए।’

बता दें कि रेप के मामले में पंचकूला की सीबीआई अदालत ने शुक्रवार को गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराया। सजा का ऐलान 28 अगस्त को होगा। गुरमीत को दोषी ठहराए जाने के बाद डेरा समर्थकों ने पंचकूला में हिंसा शुरू कर दी। हिंसा में 28 लोगों के मारे जाने और 250 से ज्यादा के घायल होने की पुष्टि हो चुकी है। पंचकूला से करीब 1,000 डेरा समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। पंजाब के संगरूर, बठिंडा और मोगा शहर में जबकि हरियाणा के सिरसा, पंचकूला और कैथल में कर्फ्यू लगा दिया गया है। दिल्ली के सभी जिलों और पश्चिमी यूपी के 5 जिलों में धारा 144 लगा दिया गया है।

डेरा समर्थकों ने अलग-अलग जगहों पर करीब 100 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। हिंसा पर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए डेरा सच्चा सौदा की संपत्ति को जब्त करने और उससे नुकसान की भरपाई का आदेश दिया है।

गुरमीत राम रहीम से जुड़ी अन्य खबरों को यहां पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)