एग्जिट पोल का दावा: गुजरात में भाजपा तो हिमाचल में कांग्रेस आगे…

2014 के लोकसभा चुनाव के बाद 18 राज्यों में चुनाव हुए हैं। इसमें गुजरात सातवां सबसे कम वाेटिंग वाला राज्य। 67.75% वोट पड़े।

0
360

नई दिल्ली: गुजरात में गुरुवार को वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पाेल के नतीजे आने लगे। इसके मुताबिक गुजरात और हिमाचल दोनों में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। सर्वे का औसत निकालें तो गुजरात में भाजपा को 115 और कांग्रेस को 66 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं हिमाचल में भाजपा को 47 और कांग्रेस को 20 सीटें मिलने का अनुमान है। ऐसा हुआ तो गुजरात में 22 साल से काबिज भाजपा छठी बार सरकार बनाएगी। वहीं, दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में सातवीं बार ऐसा होगा जब भाजपा-कांग्रेस बारी-बारी से सरकार बना रही होगी।

प्रधानमंत्री ने क्या किया: वोटडालने के बाद मतदान केंद्र के बाहर भीड़ को स्याही लगी ऊंगली दिखाते हुए चले। इसके बाद खुली कार में रोड शो भी किया। इस बीच भीड़ नारेबाजी करती रही।

कांग्रेस ने क्या कहा: प्रधानमंत्री का रोड शो आचार संहिता के खिलाफ है। चुनाव आयोग भाजपा का बंधक हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार जोति मोदी के पर्सनल सेक्रेटरी होते थे। आज भी पीएस टू मोदी की तरह काम कर रहे हैं। आयाेग से मोदी की शिकायत की।
भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार: जिनके लिए अंगूर खट्टे हैं, वही चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे हैं।

गुजरात का एग्जिट पोल- गुजरात में अभी भाजपा के पास 115 और कांग्रेस के पास 61 सीटें हैं। पोल के अनुसार 22 साल से सत्ता में काबिज भाजपा की सरकार अगले 5 साल तक भी बरकरार रहेगी। कांग्रेस को पाटीदारों का फायदा मिलता नहीं दिख रहा।

हिमाचल का एग्जिट पोल-अभी कांग्रेस के पास 36 और भाजपा के पास 26 सीटें हैं। यहां 1990 चुनावों के बाद 6 बार से जारी सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड इस बार भी जारी रहने के असार हैं।

ये भी पढ़ें- 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)