धारा 144 के बावजूद उदयपुर में बिगड़े हालात, बर्बर हत्या के आरोपी शंभू को मिला व्हाट्सऐप समर्थन

आरोपी शंभू के लिए वॉट्सअप पर समर्थन में मैसेज चल रहे थे, इसके बावजूद पुलिस माहौल को भांप नहीं पाई।

0
568

उदयपुर: राजसमंद में अफराजुल की हत्या के बाद आरोपी शंभू के समर्थन में प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को उदयपुर में धारा-144 लागू होने के बावजूद कोर्ट चौराहे पर उग्र प्रदर्शन किया। पुलिस ने लाठीचार्ज करके हालात काबू करने की कोशिश की लेकिन माहौल और बिगड़ गया। प्रदर्शनकारी कोर्ट के अंदर तक चले गए।

इसके बाद कोर्ट परिसर में ही प्रदर्शनकारियों के साथ वकीलों और पुलिस के बीच भी झड़प हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोर्ट परिसर के अंदर एडिशनल एसपी सुधीर जोशी के साथ भी हाथापाई की गई है। उन्हें सिर में पत्थर भी लगा है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में 15 मिनट तक पत्थरबाजी हुई, जिसमें 10 पुलिस अफसरों सहित 31 जवान घायल हो गए। इनमें से 4 सिपाही गंभीर रूप से घायल हैं जबकि 3 पुलिस इंस्पेक्टर और एक डिप्टी गोपाल सिंह को भी चोटें अाई हैं।

जयपुर में भी दो गिरफ्तार 
राजसमंद मामले में शिव सेना हिन्दुस्तान के महासचिव लखन सिंह पंवार को गुरुवार रात को शिप्रापथ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी संजय गोदारा ने बताया कि लखन सिंह पंवार ने धर्म विशेष पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वहीं, उप्र के हिन्दूवादी संगठन के नेता उपदेश राणा को गुरुवार को राजसमंद जाने से पहले उदयपुर पुलिस की सूचना पर बगरू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राणा को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि हत्या के आरोपी शंभू के समर्थन में सोशल मीडिया पर वीडियो-पोस्ट लगातार डाले जा रहे हैं।

jpr4528344226775883-small

आरोपी ने वायरल किया था हत्या का वीडियो 
राजसमंदमें 7 दिसंबर को शंभूलाल रैगर ने गैंती से हमला कर पश्चिम बंगाल निवासी अफराजुल की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने हत्या करने और शव जलाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाल दिया था। आरोपी के दो-तीन और वीडियो भी वायरल हुए जिनमें आरोपी शंभूलाल देशभक्ति और लव जिहाद पर भाषण देता नजर रहा था।
पहले प्रदर्शनकारी फिर वकील पुलिस से भिड़े।

उदयपुर में बिगड़ा माहौल-
गुरुवार सुबह टाउन हॉल के बाहर और बापू बाजार में प्रदर्शन की कोशिश हुई तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। लेकिन दोपहर 3 बजे के बाद कोर्ट चौराहे पर भीड़ जम गई। कुछ उत्पाती युवक कोर्ट परिसर के अंद भी घुस गए। वहां कुछ वकील पुलिस और एडीएम (प्रशासन) छोगाराम देवासी से उलझ गए। इसके बाद वकीलों और पुलिस जवानों में भी झड़प हुई।

rajsamandइंटरनेट सेवा बंद-
गुरुवार को हालात बिगड़ने के बाद आईजी आनंद श्रीवास्तव ने बताया-उदयपुर में अगले और 24 घंटे इंटरनेट बंद रहेगा।गौरतलब हैकि बुधवार रात से ही उदयपुर और राजसमंद में इंटरनेट बंद कर दिया गया था। साथ ही धारा 144 लागू कर दी गई थी। वहीं पुलिस ने बताया कि, स्थानीय संगठनों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रतिनिधियों ने दावा किया है कि उत्पाती दूसरे जिलों से आए थे, ताकि माहौल खराब किया जा सके। वहीं लोगों का कहना है कि आरोपी शंभू के लिए वॉट्सअप पर समर्थन में मैसेज चल रहे थे, इसके बावजूद पुलिस माहौल को भांप नहीं पाई।

ये भी पढ़ें- 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now