CWG 2018: मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड मेडल

0
609

नई दिल्ली: भारत की महिला खिलाड़ी साइखोम मीराबाई चानू 48 किलोग्राम वेटलिफ्टर में गोल्ड मेडल हासिल किया है। 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है। इससे पहले पुरूष वर्ग में गुरुराजा पुजारा ने 56 किलोग्राम वेटलिफ्टर में सिल्वर पदक अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ खेलों में भारत की अच्छी शुरूआत मानी जा रही है।

बता दें, चानू ने स्नैच में 86 का स्कोर किया और क्लीन एंड जर्क में 110 स्कोर करते हुए कुल 196 स्कोर के साथ गोल्ड अपने नाम किया। स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों में चानू का यह व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने साथ ही दोनों में राष्ट्रमंडल खेल का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

बैडमिंटन में भारत ने की जीत से शुरुआत
जहां वेटलिफ्टर में सिल्वर मिला है वहीं हमारे बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और पीवी सिंधु ने भी कमाल कर दिखाया। भारत ने वीरवार को कैरारा स्पोटर्स एरेना-2 में मिक्स्ड टीम वर्ग के ग्रुप-ए में श्रीलंका को 5-0 से मात दी। अगले राउंड में भारत का मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होगा।

महिला हॉकी टीम को मिली निराशा-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत बेहद निराशाजनक तरीके से की है। भारत को अपने पहले मैच में वेल्स के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। वेल्स ने गोल्ड कोस्ट हॉकी सेंटर में खेले गए मैच में भारत को 3-2 से ऐतिहासिक शिकस्त दी। यह वेल्स की भारत पर हॉकी इतिहास में पहली जीत है। भारतीय टीम को इस मैच में 15 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वो सिर्फ एक को ही गोल में तब्दील कर पाईं।

टेबल टेनिस:
गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ खेलों के पहले दिन बैडमिंटन के बाद टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. महिला टीम इवेंट में भारत ने श्रीलंका को 3-0 से मात दी। टीम इवेंट के पहले मैच में मनिका बत्रा ने वारुसाविथाना को 11-3, 11-5, 11-3 से हराया। दूसरे मैच में भारत की सुतिर्था मुखर्जी ने मनिक्कु बादु को 11-5, 11-8, 11-4 से शिकस्त दी. तीसरे मुकाबले में पूजा और सुतिर्था की जोड़ी ने हंसानी और मनिक्कु को 11-6, 11-7, 11-3 से हराया।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें