साध्वी श्री सूरजप्रभा व तेरापंथ सभा अध्यक्ष संजय जैन सहित 6 तपस्वियों के जयकारो से गुंजा तेरापंथ भवन..

286

– तेरापंथ सभा भवन हनुमानगढ़ में अठाई तप करने वाले तपस्वियों को मिला सम्मान
हनुमानगढ़। तेरापंथ सभा भवन हनुमानगढ़ में आज का दिन अध्यात्म, साधना और तप की ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। साध्वी श्री सूरजप्रभा जी, साध्वी डॉ. लावण्ययशा जी एवं साध्वी नैतिक प्रभा जी के पावन सान्निध्य में आयोजित विशेष तप अनुमोदना कार्यक्रम में कुल 6 तपस्वियों का भावभरा अभिनंदन किया गया। इन तपस्वियों ने अठाई तप कर आध्यात्मिक साधना की उच्च मिसाल प्रस्तुत की। साध्वी श्री सूरजप्रभा जी ने स्वयं अठाई की तपस्या की, वहीं सभा अध्यक्ष संजय जैन, श्रीमती जयश्री जैन, श्रीमती लक्ष्मी बांठिया, श्री संयम बांठिया और नन्हे तपस्वी प्रणव जैन (लीलांवाली) ने अठाई की तपस्या कर समाज को प्रेरणा दी। समारोह में इन सभी तपस्वियों का स्वागत मोतीमालाओं, अभिनंदन पत्रों और गीतिकाओं द्वारा किया गया। साध्वी डॉ. लावण्ययशा जी ने तप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तपस्या केवल बाह्य संयम नहीं, अपितु अंतर के विकारों के क्षय का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि तप ही आत्मा को मोक्ष की ओर अग्रसर करती है। इस अवसर पर सभा मंत्री मनोज राखेचा ने तपस्वियों के साथ ही समस्त आगंतुकों का हार्दिक स्वागत किया। समारोह में लीलांवाली पंचायत समिति प्रधान किशन जैन, आंचलिक सभा अध्यक्ष जैनप्रकाश जैन, डॉ. पारस जैन, रिषभ जैन, राजेन्द्र बैद, गौतम बांठिया, रक्षिता बांठिया,मेघा बांठिया,अंजली बांठिया,श्रीमती मंजू बांठिया राजकुमार बांठिया सहित कई गणमान्य अतिथियों ने तपस्वियों की अनुमोदना करते हुए तप को समाज की आत्मिक उन्नति का आधार बताया। महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संतोष बांठिया ने भी अपने विचारों से कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण द्वारा श्रीमती अल्का दुग्गड़ ने की। टाउन महिला मंडल और जंक्शन महिला मंडल की बहनों ने गीतिका से तपस्वियों का अभिनंदन कीया। सुश्री क्रियाशी संकलेचा ने सुमधुर गीतिका के माध्यम से उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।