सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया करवा चौथ महोत्सव

0
294

-रॉयल अग्रवाल महिला मंडल द्वारा करवा चौथ महोत्सव का आयोजन
हनुमानगढ़। 
टाउन के भटनेर पैलेस में रॉयल अग्रवाल महिला मण्डल द्वारा करवाचौथ महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में तहत मेहन्दी, गायन, नृत्य प्रतियोगिता व अन्य फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त सभी प्रतियोगिताओं ने महिलाओं ने खुब उत्साह से भाग लिया। आयोजन समिति की सदस्य पूजा जैन ने बताया कि रॉयल अग्रवाल महिला मंडल द्वारा पहला करवा चौथ महोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि उक्त महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी संस्कृति को जिंदा रखना व पारंपरिक त्योहारों को कायम रखना है। कार्यक्रम में  महिलाओं ने एक साथ एकत्रित होकर पंजाबी संस्कृति का जिंदा रखते हुए बोलिया डालकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रात्रि को सभी महिलाओं ने एक साथ चांद देखकर और चौथ माता की पूजा कर व्रत खोला और अपने अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र की कामना की। उक्त कार्यक्रम में शिखा अग्रवाल, निशा मित्तल, रितु मित्तल व विशेष सहयोग रहा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।