भारत आने की खुशी में भांगड़ा करने लगे क्रिस गेल, शेयर किया IPL से पहले ये VIDEO

0
443

सोशल मीडिया से: वेस्ट इंडीज के ताबड़तोड़ बल्लेबाज क्रिस गेल 5 दिन बाद शुरू होने वाले IPL से पहले खुद को काफी रिलेक्स कर रहे हैं। जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो में क्रिस एक यार्ट में है और किसी पंजाबी गाने पर भांगड़ा कर रहे हैं।

उन्होंने भांगड़ा के बहुत से स्टेप्स किए और बहुत ही शानदार तरीके से किए। डांस के बीच में गेल खुशी से चिल्लाते हुए भी दिखाई दिए। गेल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘क्रिस गेल इंडिया आ रहा है। पंजाबी गाने पर डांस किया।’

इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की तरफ से खेल रहे हैं। गेल KXIP से जुड़ने को लेकर काफी उत्साहित हैं। आईपीएल शुरू होने में अभी 5 दिन का वक्त और बाकी है, लेकिन इससे पहले ही क्रिस गेल अपनी टीम के रंग में रंगे हुए नजर आने लगे हैं।

आपको बता दें 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की तरफ से आईपीएल खेलते थे। वेस्ट इंडीज के इस क्रिकेटर का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके और किंग्स इलेवन पंजाब के फैन्स इस भांगड़े को काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि क्रिस गेल एक असली पंजाबी से ज्यादा पंजाबी हो गए हैं। वहीं बहुत से लोग भारत में उनका स्वागत कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपने जिस तरह से डांस किया वह बहुत ही शानदार था।’ ये बात तो सिर्फ पंजाब टीम में आने की थी, लेकिन क्रिस के फैंस को उनकी धमाकेदार पारी का इंतजार रहेगा।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें