सार्वजनिक पार्को की साफ सफाई की व बागवानी कर पौधों की देख रेख की

0
38

हनुमानगढ़। युथ वीरागनाओं द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के तहत सार्वजनिक पार्को की साफ सफाई की व बागवानी कर पौधों की देख रेख की। इसी के साथ आमजन को प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प दिलाते हुए कपड़े की थैलों का वितरण किया। वार्ड के नन्हे मुन्ने बच्चों को स्वच्छता का संदेश देते हुए पार्को की साफ सफाई का कार्य किया गया। युथ वीरगना मीनाक्षी ने बच्चों को पृथ्वी का महत्व बताते हुए पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया। उन्होने कहा कि आज के बच्चे कल के देश का भविष्य है और अगर यह पर्यावरण के प्रति जागरूक होते हुए है तो प्रकृति का बचाव संभव है। युथ वीरगना रजनी ने कहा कि मानव की गलतियों से आज दुनिया में पर्यावरण संकट खड़ा हो गया है। पर्यावरण संकट को कम करने के लिए हम सभी को संयुक्त प्रयास करना होगा। पौधे लगाने, पानी बर्बाद नहीं करने, प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने तथा विद्यालय व घर के आसपास गंदगी के विरुद्ध अभियान चलाकर सफाई करने का संकल्प लिया। सोमवार को पूर्णनगर सार्वजनिक वाटिका, प्रेमनगर गुरूद्वारा के पास व कच्ची बस्तियों में कपड़े के थैले बांटे। इस मौके पर रजनी, भावना, संगीता, मीनाक्षी, विष्णु, कंचन, ऐश्ना, सुमन सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।