क्या अमेरिका से डिपोर्ट किए गए हैं अभिजीत दिपके? जानिए क्या है वायरल VIDEO का पूरा सच

124

कॉकरोच जनता पार्टी (abhijeet dipke ) के संस्थापक अभिजीत दिपके को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर लगातार कई वीडियो वायरल है जिसमें उनके ऊपर वीजा के दुरुपयोग को लेकर आरोप लगा है जिस वजह से वह अमेरिका से भारत आ रहे हैं।

हालांकि, सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा कोई आधिकारिक प्रमाण सामने नहीं आया है। खुद अभिजीत दिपके ने कहा है कि वह अपनी इच्छा से भारत लौट रहे हैं ताकि दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल हो सकें।

दिपके ने यह भी कहा है कि भारत पहुंचने के बाद अगर उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई होती है, तो उसका सामना करने के लिए वह तैयार हैं। यानी फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अभिजीत दिपके के अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है और उनका भारत लौटना स्वेच्छा से लिया गया फैसला बताया जा रहा है।

शुक्रवार को विदेश मंत्रालय (MEA) की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरकार से पूछा गया कि क्या अमेरिका ने अभिजीत दिपके के निर्वासन (Deportation) या वीजा के दुरुपयोग को लेकर भारत को कोई जानकारी दी है?

जतंर-मतंर की तस्वीर

ये भी पढ़ें: Cockroach Janta Party Protest: कॉकरोज आ रहे हैं..धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं, शुरु हुआ भारत का पहला जेन-जी प्रोटेस्ट

यह सवाल ऐसे समय में पूछा गया जब सोशल मीडिया पर अभिजीत दिपके के अमेरिका से भारत लौटने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। दिपके आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले CJP के बड़े प्रदर्शन में शामिल होने वाले हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से पूछा गया कि क्या अमेरिकी सरकार ने भारतीय नागरिक अभिजीत दिपके के निर्वासन या वीजा नियमों के उल्लंघन के संबंध में कोई सूचना साझा की है? इस पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि मंत्रालय के पास ऐसी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं है।

इसी प्रेस ब्रीफिंग के दौरान सरकार ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक 1,076 भारतीय नागरिकों को अमेरिका से वापस भेजा गया है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 3,567 थी। रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रवासन और लोगों की आवाजाही को लेकर बातचीत जारी है। दोनों देशों का फोकस अवैध प्रवासन पर रोक लगाने के साथ-साथ वैध प्रवासन को प्रभावित होने से बचाना है।

आज दिल्ली में होगा बड़ा प्रदर्शन
कुछ सप्ताह पहले व्यंग्यात्मक अभियान के रूप में शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी अब सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा का विषय बन चुकी है। शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी का पहला बड़ा सार्वजनिक प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। अभिजीत दिपके ने छात्रों, अभिभावकों और युवाओं से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। यह प्रदर्शन NEET-UG पेपर लीक, CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर उठे विवाद और अन्य परीक्षा संबंधी मुद्दों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है।

प्रदर्शन से एक दिन पहले CJP के प्रवक्ताओं आशुतोष रांका और वरुण दास ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और सुधार की मांग के लिए है।

कौन हैं अभिजीत दिपके?
30 वर्षीय अभिजीत दिपके महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई की और हाल ही में अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत उस समय की थी जब भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की कुछ टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई थी। इसके बाद CJP तेजी से सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हुई और इसके सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ी। शुक्रवार को एक पोस्ट में दिपके ने बताया कि वह अमेरिका छोड़ चुके हैं और उन्हें भारतीय संविधान पर पूरा भरोसा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।