कलक्टर-एसपी ने गांधी मूर्ति निर्माण कार्य का किया अवलोकन

0
375

कलक्ट्रेट परिसर में बन रही है गांधी की मूर्ति
हनुमानगढ़। कलेक्ट्रेट में गांधी की प्रतिमा का निर्माण का कार्य चल रहा है। पल्लू के नवोदय स्कूल के आर्ट लेक्चरर रामकिशन अडिग इस मूर्ति को आकार दे रहे हैं। पिछले 15 दिन से वे इस कार्य में लगे हैं। शुक्रवार को गांधी जयंती के कार्यक्रम के बाद कलक्टर-एसपी समेत आलाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पार्क में बन रही गांधी की मूर्ति के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। कलक्टर-एसपी ने आर्टिस्ट रामकिशन अडिग के कार्य की प्रशंसा करते हुए गांधीजी की शानदार प्रतिमा जिले में स्थापित होने की बात कही। अडिग ने बताया कि मूर्ति निर्माण कार्य में अभी पांच-छह दिन और लगेंगे। अडिग के कार्य में उनके बेटे अधीश कुमार और उनके स्टूडेंट श्री प्रयांशु मेघवंशी मूर्ति निर्माण में विशेष सहयोग कर रहे हैं। श्री अडिग ने बताया कि अब तक करीब 12 कट्टे सीमेंट और करीब 40 किलो लोहे के सरियों का इस्तेमाल किया जा चुका है। जिले की ये पहले गांधी प्रतिमा है जो सवा सात से साढ़े सात फिट के आकार की होगी। गांधी जी बैठी हुई मुद्रा में है। जयपुर स्थित सचिवालय में इस तरह की प्रतिमा स्थापित है। जो अष्ठधातु की है।पगौरतलब है कि अडिग इससे पहले जिला मुख्यालय पर विभिन्न लाइब्रेरियों में महान वैज्ञानिकों और साहित्यकारों की मूर्ति बना चुके हैं। साथ ही जिला मुख्यालय पर गांधी के स्कैच की प्रदर्शनी भी वे लगा चुके हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।