भारत ने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए सदैव विश्व को रास्ता दिखाया, आगे भी दिखाता रहेगा- कलक्टर  

0
283

हनुमानगढ़। अहिंसा दिवस पर अणुव्रत समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को जिला कलक्टर जाकिर हुसैन से मुलाकात की। जिला कलक्टर ने सभी को अहिंसा दिवस की शुभकानाएं देने के साथ साथ गांधी जयंती और शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं दी। जिला कलक्टर ने कहा कि भारत ने हमेशा अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए विश्व को रास्ता दिखाया है और आगे भी दिखाता रहेगा। विश्व में अहिंसा का बहुत बड़ा योगदान है। विश्व के बड़े बडे़ आंदोलन अहिंसा से ही जीते गए हैं। हमारे देश में भी गांधीजी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह का संदेश दिया वहीं आचार्य तुलसी ने भी अणुव्रत का संदेश दिया और अहिंसा का संदेश दिया वो आज भी प्रासंगिक है। दुनिया में सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह से बहुत बड़ी बड़ी समस्याएं सुलझाई गई है। तीनों ही का विश्व इतिहास में  सदैव ही महत्व रहा है और आज भी ये उतने ही प्रांसगिक हैं। समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने के लिए भी अहिंसा बहुत बड़ा मार्ग है। हम सब को सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलते हुए विश्व शांति की प्रार्थना करनी चाहिए। आंचक और अणुव्रत समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी  ने जिला कलक्टर को बताया कि  जैन श्वैताबंर तेरापंथी सभाओं में अणुव्रत समितियां बनी हुई है। अणुव्रत समितियों का 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सात दिवसीय कार्यक्रम चलता है जिसमें सांप्रदायिक सौहार्द दिवस, जीवन विज्ञान दिवस, अनुशासन दिवस, नशा मुक्ति दिवस और आखिर में अहिंसा दिवस के रूप मनाया जाता है। जिला कलक्टर ने समिति के सदस्यों को अहिंसा दिवस पर सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह को आज भी प्रासंगिक बताते हुए इस पर चलने का संदेश दिया। जिला कलक्टर से मिलने वालों में आंचक और अणुव्रत समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी, आंचल के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन,  टाउन के अध्यक्ष सुरेन्द्र बोथरा, मंत्री मनोज राखेजा,जनसंघ सभा के मनोज गोलछा, मंत्री सुभाष बांठिया,विजय जैन,गौरव जैन और शंकर सुराणा साथ थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।