कॉलोनीवासियों ने भूखंड पर जबरन कब्जे के प्रयास का लगाया आरोप

22

-पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मुकदमा दर्ज करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग
हनुमानगढ़।
 रावतसर क्षेत्र की 16 डीडब्ल्यूडी (3 आरडब्ल्यूएम) कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी में जबरन कब्जा करने के प्रयास, धमकाने, गाली-गलौच करने तथा शांति व्यवस्था भंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ को ज्ञापन सौंपकर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कॉलोनीवासियों ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की अपील की है।
पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में कॉलोनीवासियों ने बताया कि रावतसर के निकट स्थित 16 डीडब्ल्यूडी (3 आरडब्ल्यूएम) कॉलोनी लगभग 15 वर्ष पूर्व विकसित की गई थी। वर्तमान में कॉलोनी में करीब 100 से 150 मकान बने हुए हैं तथा लगभग 150 परिवार निवास कर रहे हैं। कॉलोनी में रहने वाले लोगों के पास बिजली कनेक्शन, बिजली बिल और अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं। इसके अलावा कई भूखंडों पर पुराने निर्माण और कब्जे से जुड़े अन्य साक्ष्य भी मौजूद हैं।
ज्ञापन में बताया गया कि उक्त भूमि मूल रूप से मदनलाल पुत्र रामेश्वर लाल द्वारा श्योचंद पुत्र दुलीचंद से खरीदी गई थी। इसके बाद समय-समय पर विभिन्न व्यक्तियों को भूखंड बेचे गए और कई परिवारों ने यहां मकान बनाकर स्थायी निवास शुरू कर दिया। पिछले डेढ़ दशक से कॉलोनीवासी शांतिपूर्वक निवास कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।