महिला पंतजली योग समिति व रतन कायाकल्प योग मंदिर द्वारा निःशुल्क योग शिविर का आयोजन

24

हनुमानगढ़। टाउन स्थित सैन्ट्रल पार्क परिसर में आज महिला पंतजली योग समिति व  रतन कायाकल्प योग मंदिर के  सयुक्त तत्वाधान में 21 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाना है। योग शिविर का संचालन महिला पंतजली योग समिति की तहसील प्रभारी व रतन कायाकल्प योग मंदिर की संस्थापक श्रीमती अचला द्वारा किया जा रहा है, जो पिछले 25 वर्षों से योग शिक्षण सेवा में समर्पित हैं। श्रीमती अचला स्वयं एक अनुभवी योग शिक्षिका हैं और उन्होंने योग को जन-जन तक पहुँचाने का बीड़ा उठाया है। शिविर में 50 से अधिक महिलाएं व पुरूषो ने भाग लिया और नियमित रूप से योग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शिविर में विभिन्न योग क्रियाएं जैसे प्राणायाम, योग आसन, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, योग निद्रा आदि करवाई जा रही हैं। इन सभी क्रियाओं से शारीरिक लचीलापन, मानसिक शांति तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि का लाभ मिल रहा है। श्रीमती अचला ने शिविर में उपस्थित योग लााभार्थियो को नियमित योगाभ्यास को जीवनशैली में अपनाने के लिए प्रेरित किया और बताया कि योग केवल शरीर की चेष्टाएं नहीं, बल्कि यह आत्मा और मन का भी विकास करता है। स्थानीय लोगों ने इस योग शिविर की सराहना करते हुए आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और अनुरोध किया कि इस प्रकार के शिविरों का आयोजन आगे भी होता रहे ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।