धर्मशालाओं के व्यावसायिक उपयोग से टेंट हाउस कारोबार प्रभावित, जिला कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

40

– रियायती दरों पर आवंटित धर्मशालाओं को ठेके पर देने और अवैध मैरिज पैलेस चलाने का आरोप, आवंटन व लीज डीड के नियमों की पालना करवाने की उठाई मांग
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर धर्मशालाओं के व्यावसायिक उपयोग और कथित अवैध मैरिज पैलेस के संचालन का मुद्दा उठाते हुए हनुमानगढ़ टेंट डीलर्स एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर धर्मशालाओं के संचालन की जांच करवाने, आवंटन की शर्तों की पालना सुनिश्चित करने तथा नियमों के विरुद्ध संचालित मैरिज पैलेसों पर कार्रवाई करने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि धर्मशालाओं के व्यावसायिक उपयोग से शहर के टेंट हाउस संचालकों के कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
ज्ञापन में बताया गया कि जिला मुख्यालय पर स्थित कुछ धर्मशालाओं का संचालन धार्मिक एवं सामाजिक उद्देश्यों के बजाय व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। आरोप है कि कुछ संस्थाओं ने धर्मशालाओं को निजी स्तर पर ठेके पर दे रखा है, जहां ठेकेदार विवाह-शादी, पार्टियों और अन्य आयोजनों के लिए मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इससे आम नागरिकों को भी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।