मनस्वी अभियान के तहत नशा मुक्ति पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

46

हनुमानगढ़। मनस्वी अभियान के तहत आज पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन में नशा मुक्ति एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक एवं बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चंद्रा गुरनानी द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए किया गया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती अलका शर्मा ने पूरे कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन एवं समन्वय किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के विरुद्ध जागरूक करना समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान ELC अधिकारी श्री अमानत अली ने विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मत की भूमिका को समझाया तथा विद्यार्थियों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य श्री महेंद्र कुमार, श्री कुलदीप सिंह, श्री सतीश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया और नशा मुक्त समाज का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।