कौन है राहुल मीणा? अलवर में रे*प, दिल्ली में मर्डर, कैसे पकड़ा गया IRS अधिकारी की बेटी का हत्यारा?

150

दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में 22 साल की युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल मीणा (Rahul Meena Delhi )को गिरफ्तार कर लिया है। वह द्वारका के एक होटल में छिपा हुआ था, जहां से उसे पकड़ा गया। मृतका एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी की बेटी थी। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी और यूपीएससी की तैयारी कर रही थी।

बताया जा रहा है, राहुल को करीब डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। उस पर पैसों में गड़बड़ी और लोगों से उधार लेने के आरोप थे। पुलिस का मानना है कि इसी वजह से उसने बदला लेने के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया।

बुधवार सुबह करीब 6 बजे युवती के माता-पिता जिम के लिए घर से निकले थे। उस समय वह घर में अकेली थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले से पास के एक पार्क में छिपा हुआ था और मौका मिलते ही घर में घुस गया। राहुल पहले उसी घर में काम कर चुका था, इसलिए उसे घर की व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। उसे पता था कि चाबी कहां रखी जाती है। उसी का फायदा उठाकर वह अंदर गया और करीब 40 मिनट तक घर में रहा।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने सो रही युवती पर डंडे से हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। युवती ने बचने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने मोबाइल चार्जर की तार से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद वह घर से कुछ कीमती सामान लेकर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: UP Class 10, 12 Board Result 2026 आज जारी: 10वीं-12वीं के नतीजे शाम 4 बजे, ऐसे करें चेक

कैसे पकड़ा गया आरोपी
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक वीडियो में एक युवक पीली टी-शर्ट पहनकर बैग के साथ भागता दिखा। एक स्थानीय व्यक्ति ने भी उसे घर से निकलते देखा था। पुलिस की जांच राजस्थान के अलवर तक पहुंची, जहां आरोपी के रिश्तेदार से पूछताछ की गई। तकनीकी जांच के जरिए पता चला कि आरोपी अपने रिश्तेदार से सोशल मीडिया पर संपर्क में था। इसके बाद उसे द्वारका में ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया गया।

दोस्त की पत्नी के साथ किया दुष्कर्म
जांच में यह भी सामने आया है कि दिल्ली आने से पहले आरोपी ने राजस्थान में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में भी वहां पुलिस जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि राहुल को ऑनलाइन सट्टेबाजी और वीडियो गेम खेलने की गहरी लत थी। इस लत ने उसे कर्ज के जाल में फंसाया। उसने IRS अधिकारी के पड़ोसियों और दुकानदारों से उनके नाम पर उधार लिया। शिकायतें बढ़ीं  नौकरी जाने की यह टीस धीरे-धीरे बदले में बद गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।