पश्चिम बंगाल (West Bengal Election) में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। शाम 5 बजे तक बंगाल में 89.93% और तमिलनाडु में 82.24% वोटिंग हुई है। दोनों राज्यों में यह अब तक की रिकॉर्ड वोटिंग है। हालांकि कुछ जगहों पर हिंसा और झड़पों की खबरें भी सामने आईं। राज्य की बाकी 142 सीटों पर दूसरे फेज में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजा 4 मई को आएगा।
मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर की पार्टी AJUP और TMC समर्थकों के बीच झड़प हुई। वहीं दक्षिण दिनाजपुर में बीजेपी के एक उम्मीदवार के साथ मारपीट की खबर सामने आई। इन घटनाओं के बावजूद पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें देखी गईं। शाम 5 बजे तक करीब 89.93% मतदान दर्ज किया गया, जहां लगभग 3.6 करोड़ वोटर्स ने हिस्सा लिया।
तमिलनाडु में भी अच्छी वोटिंग
इसी दौरान तमिलनाडु में भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। यहां शाम 5 बजे तक करीब 82.24% वोटिंग दर्ज की गई। राज्य में लगभग 5.67 करोड़ मतदाता हैं और चुनाव एक ही चरण में हो रहा है। तमिलनाडु में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय है सत्ताधारी DMK, AIADMK-BJP गठबंधन और अभिनेता विजय की पार्टी TVK के बीच सीधी टक्कर है।
ये भी पढ़ें: आज विदेशी स्टाइल में प्रपोज करुंगी…, फिर कुर्सी से बांधकर गर्लफ्रेंड ने जिंदा जलाया, वीडियो भी बनाया
बंगाल में कहां-कहां हुआ विवाद
- मुर्शिदाबाद में AJUP और TMC समर्थकों के बीच झड़प के बाद पुलिस और केंद्रीय बलों को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी हुई।
- हुमायूं कबीर को भी विरोध का सामना करना पड़ा, जब वह वोट डालने पहुंचे तो TMC समर्थकों ने “गो बैक” के नारे लगाए और उनकी गाड़ी को घेर लिया।
- दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज में बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु सरकार ने आरोप लगाया कि उनके समर्थकों को वोट देने से रोका जा रहा है। इसी दौरान उनके साथ मारपीट की भी खबर आई।
- एक बूथ पर EVM मशीन में बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर स्याही लगी मिली, जिससे कुछ देर के लिए मतदान रुका, लेकिन बाद में ठीक कर दिया गया।
- पूर्व मेदिनीपुर में भी TMC और बीजेपी समर्थकों के बीच नारेबाजी के बाद झड़प हुई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
ये भी पढ़ें: कौन है राहुल मीणा? अलवर में रे*प, दिल्ली में मर्डर, कैसे पकड़ा गया IRS अधिकारी की बेटी का हत्यारा?
क्या बोले सुवेंदु अधिकारी?
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर सुवेंदु अधिकारी ने कहा- “चुनाव आयोग सफल रहा, शांतिपूर्ण चुनाव हुआ। मेरी जानकारी में नब्बे फीसदी वोटिंग हुई। हम पहले फेज में 125 सीट जीतेंगे। मुस्लिम वोट तो पहले ही कंसोलिडेट हो गया था लेकिन नतीजों के बाद देखना कि 85 फीसदी हिंदू आपको बीजेपी के साथ दिखेगा। दूसरा फेज हमारे लिए मुश्किल नहीं है। बस गुंडागर्दी को काबू करना होगा। इलेक्शन कमीशन पहले फेज के बाद सौ फीसदी कर पायी।”
किन सीटों की ज्यादा चर्चा
नंदीग्राम सीट पर Suvendu Adhikari अपनी सीट बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बहरामपुर में कांग्रेस नेता Adhir Ranjan Chowdhury चुनाव लड़ रहे हैं। माथाभांगा में बीजेपी के Nisith Pramanik मैदान में हैं।

तमिलनाडु में दिलचस्प मुकाबला
तमिलनाडु में DMK के नेता M. K. Stalin अपनी सरकार के काम के आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं।
AIADMK के Edappadi K. Palaniswami वापसी की कोशिश में हैं। वहीं अभिनेता Vijay की पार्टी TVK पहली बार चुनाव में उतरी है, जिससे युवा वोटर्स में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































