राजस्थान के इस जिले में 337 नवजात शिशुओं की हुई मौत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान?

डूंगरपुर जिले में 2117 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें से 968 आंगनबाड़ी केंद्र के पास अपना भवन तक नहीं है। जो बाकी हैं, उनमें 212 आंगनबाड़ी केंद्र को मरम्मत की ज़रूरत है।

0
119

Death Of Infants Dungarpur: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में बीते 1 साल में 337 नवजात शिशुओं की मौत हो चुकी है। आदिवासी इलाकों में ये एक बड़ी समस्या है। सरकार ने इसको लेकर कई योजनाएं चलाईं हैं लेकिन योजनाएं यहां धूल खा रही है। पोषण केंद्रों के साथ-साथ अस्पतालों की भी बुरी हालत है।  दरअसल, राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के आंकड़े बताते हैं कि डूंगरपुर जिले में 15 – 49 वर्ष की 73% महिलाएं एनीमिया की शिकार हैं।

डिस्ट्रिक्ट न्यूट्रीशन प्रोफाइल के अनुसार जिले की सवा चार लाख महिलाओं में से 3 लाख से ज्यादा महिलाएं एनीमिया की शिकार हैं। 1 लाख से ज्यादा महिलाएं अंडरवेट हैं।  बच्चों में यह आंकड़ा और भी भयावह है। जब यह प्रोफाइल बना था तब 1 लाख 92 हजार बच्चों में से करीब 1 लाख 38 हजार बच्चे एनीमिया के शिकार थे। जिले में 93% महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने गर्भावस्था के 180 दिनों के दौरान आयरन की गोली नहीं ली।

ये भी पढ़ें: Google का पेमेंट ऐप GPay बंद हो जाएगा, 4 जून से पहले करें ये जरुरी काम

आंगनबाड़ी की कमी और अस्पताल में डॉक्टर नहीं
स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर सुधारने की नजदीकी इकाई आंगनबाड़ी केंद्र हैं। आंगनबाड़ी केंद्र का उद्देश्य होता है गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देखभाल करना, लेकिन डूंगरपुर जिले के आंगनबाड़ी के आंकड़े बता रहे हैं कि अभी वहां बहुत काम होना बाकी है। डूंगरपुर जिले में 2117 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें से 968 आंगनबाड़ी केंद्र के पास अपना भवन तक नहीं है। जो बाकी हैं, उनमें 212 आंगनबाड़ी केंद्र को मरम्मत की ज़रूरत है। इसके अलावा  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी डॉक्टर नहीं है। जिले में जूनियर स्पेशलिस्ट के 67 में से 65 पद खाली हैं। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी के 10 में से 5 पद खाली हैं। यहां तक कि जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का पद भी रिक्त है।

ये भी पढ़ें: हिरासत में 270 से ज्यादा महिलाओं से रेप, UP-MP ने आकड़ों के मामले में रिकॉर्ड तोड़ा, जानें क्या है पूरा मामला?

जानिए गजेंद्र सिंह खींवसर क्या बोले?
इन आकंड़ों के सामने आने के बाद राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर खुद इसे बड़ी चुनौती मानते हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग गरीब महिलाओं के लिए मोबाइल वैन के इंतजाम की योजना बना रहा है। महिलाओं के खराब स्वास्थ्य और शिशुओं की मौत के पीछे शिक्षा की कमी और गरीबी भी एक बड़ी वजह मानी जा रही है। कई बार हालात ये हो जाते हैं कि मां या बच्चे में किसी एक की ही जान बचाई जा सकती है।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।