पत्नी को नहाते देखा तो छह साल के बच्चे के साथ किया ये भयानक काम

0
503

नई दिल्ली: दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली में एक छह साल के बच्चे को अपनी जिंदगी से हाथ इसलिए धोना पड़ गया क्योंकि उसने अपनी पड़ोसी की पत्नी को नहाते देख लिया। मामला अजीब होने सा भयानक भी है। खबरों के अनुसार, आरोपी बच्चे को मारने के बाद एक कपड़े में लपेटकर बेड के अंदर डालकर फरार हो गया है। दो दिन बात जब आस-पड़ोस में बदबू आई तो लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद छानबीन में बिस्तर के अंदर से लाश मिली।

फिलहाल आरोपी रोहित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि लड़का खेलते हुए घर के अंदर घुस गया। उस समय 19 वर्षिय रोहित की पत्नी नहा रही थी। बच्चा उससे देखने में लगा था। जब पत्नी ने इसका विरोध किया था तो बच्चे ने अश्लील टिप्पणियां की। तभी रोहित ने गुस्से में आकर उसके सिर पर कुछ दे मारा और मौके पर बच्चे की मौत हो गई। इससे रोहित इतना डर गया कि बच्चे का शव कपड़े में लपेट कर बिस्तर के नीचे डाल दिया और घर को ताला लगाकर फरार हो गया। रोहित के मुताबिक, मैने सोचा जब मामला थोड़ा शांत हो जाएगा तो आकर बच्चे की लाश को ठिकाने लगा देता।

ये भी पढ़ें: गांधीभक्तों स्वच्छ भारत के चक्कर में गलत मैसेज वायरल मत करो, एक बार जरूर पढ़ें

वहीं घरवालों ने इस पूरी कहानी से इनकार कर दिया। उनके अनुसार मामला कुछ और ही है। जीवन ज्योति राजीव कैंप में रहने वाला छह साल का लड़का अपने भाईयों के साथ बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद किशोर कहीं गायब हो गया। परिवार के लोगों ने उसे ढूंढने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। घटना के दो दिन बाद शुक्रवार की सुबह जब आसपास के लोग बाहर निकले तो उन्हें एक घर से काफी बदबू आई। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और तब लापता लड़के की लाश मिल पाई। फिलहाल आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें: 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)