गांधीभक्तों स्वच्छ भारत के चक्कर में गलत मैसेज वायरल मत करो, एक बार जरूर पढ़ें

0
475

सोशल मीडिया: फेसबुक, व्हाट्सएप गजब की चीज है। अगर सही से इस्तेमाल किया जाए तो। दरअसल, हम हमेशा की तरह इस बार भी वायरल मैसेज के बारें में आपको कुछ बताने आए है। जिसको शायद या तो आप फॉरवर्ड कर चुके हैं या फिर करने वाले हो सकते हैं। क्योंकि आपकी आदत है बिना पढ़े मैसेज बुलेट ट्रेन की रफ्तार से फॉरवर्ड करने की। इसमें आपका कोई दोष नहीं है क्योंकि आप मोदीभक्त या गांधीभक्त भी हो सकते हैं। इसलिए शायद ऐसा करते हैं।

खैर! आपको बताते हैं, हम किस मैसेज की बात कर रहे हैं। दरअसल, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है और इसदिन को पूरे देश में स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बस कुछ बुद्धिजीवियों ने इस पर एक शानदार मैसेज तैयार कर डाला और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मैसेज में एक 181 नम्बर दिया है जिसमें कहा गया है कि अगर आपके आसपास गंदगी है तो इस नम्बर पर कॉल करके सफाई करवाएं।

आपको इस नम्बर का सच बता दें कि ये नम्बर 181 किसी सफाई डिपार्टमेंट का नहीं है बल्कि ये हाल फिलहाल में यूपी  सरकार का महिलाओं की समस्या का सुनने वाला डिपार्टमेंट है। अभी तक 1090 महिला नम्बर था। जो यूपी में जून महीने से 181 कर दिया है।

खबरों के अनुसार, ये अफवाह तब तेज हुई जब एक महिला ने अपने घर के बाहर गंदगी से परेशान होकर 181 नम्बर पर कॉल कर डाला और अपनी सम्स्या बताई। कुछ घंटों बाद महिला की समस्या का समाधान हो गया और उनके आस-पास रहने वाले पड़ोसियों ने सोचा वाकिय 181 नम्बर सफाई कराने वाली कॉल्स का है। तभी से ये मैसेज व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए काफी देखने को मिल रहा है।

viral msg

तो अब आपको समझ आ गया होगा कि 1090 और 181 महिला हेल्पलाइन नम्बर है ना कि कोई सफाई करवाने वाले के। इसलिए इन मैसेज को फॉरवर्ड मत करिए और लोगों के बीच स्वच्छता अभियान के तहत अफवाहों का कचरा मत फैलाइए। क्योंकि कीचड़ में मारे पथ्तर के छींटे खुद पर भी आते है। इसी के साथ हमारे पाठकों को विजयदशमी की शुभकामनाएं।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें: 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)