शिविर में 215 से अधिक लोगों ने काढ़े का सेवन किया

475
हनुमानगढ़। जांगिड़ सुथार समाज समिति हनुमानगढ़ जंक्शन में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिय आयुवेदिक काढे का वितरण किया गया।  जांगिड़ सुथार समाज समिति के अध्यक्ष मांगेराम सुथार व सचिव बेगराज खाती ने बताया कि राजकीय औषधालय हनुमानगढ़ जंक्शन के वैघ तीर्थकुमार शर्मा के सहयोग से शिविर लगाया है। प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक लगे शिविर में 215 से अधिक लोगों ने काढ़े का सेवन किया। उन्होंने बताया कि इससे  रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।  तथा मास्क लगाने सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने व सोशल डिस्टेंसिंग की नीति की पालना करने का आह्वान किया। इस मौके पर अध्यक्ष मांगेराम सुथार, सचिव बेगराज खाती, कोषाध्यक्ष प्रहलाद राम, कालूराम, राधेराम, वेदप्रकाश, राजवीर, नरसीराम, रामनिवास मांडण, अशोक मांडण, दीपक खाती, महावीर सिंह, भगवानदास गुप्ता सहित अन्य सहयोगी मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।