दुर्गा पूजा महोत्सव 20 अक्टूबर से, पांच दिन होंगे कई आयोजन

0
36
हनुमानगढ़। सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से हर साल की भांति इस बार भी जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 31वें दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 20 अक्टूबर से शुरू होने वाला महोत्सव 24 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन खुंजा की एसबीई शाखा के नजदीक हाउसिंग बोर्ड मैदान में होगा। आयोजन को लेकर कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। समिति उपाध्यक्ष प्रदीप पाल ने बताया कि मूर्तिकार दीपांकर विश्वास और प्रेम मंडल नैनीताल की ओर से मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है जो अंतिम चरण में है। दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज 20 अक्टूबर को शाम सवा पांच बजे पूजा स्थल से खुंजा नहर तक कलश यात्रा निकालने के साथ होगा। रात्रि सवा आठ बजे मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति पार्थ खडग़ावत एवं प्रार्थना खडग़ावत, विशिष्ट अतिथि भटनेर किंग्स क्लब अध्यक्ष कुलभूषण जिन्दल, युवा अरोड़वंश संघ अध्यक्ष गणेश गिल्होत्रा, नगर परिषद में निर्माण समिति के अध्यक्ष सुमित रणवां होंगे।
इस मौके पर विभिन्न ग्रुपों के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। रात्रि सवा नौ बजे से चिन्तपूर्णी समाज सेवा समिति की ओर से भजन संध्या आयोजित की जाएगी। महोत्सव के पहले दिन 20 अक्टूबर को महाषष्टी पूजन होगा। मुख्य यजमान संजय अग्रवाल एवं विवेक गुप्ता सपरिवार होंगे। 21 अक्टूबर को महासप्तमी पूजन होगा। इसके मुख्य यजमान सुमित गर्ग एवं अनिल सांखला सपरिवार होंगे। रात्रि सवा आठ बजे से महिला मण्डल की ओर से भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 22 अक्टूबर को महाअष्टमी पूजन के यजमान विमल गोयल, मोहित गर्ग व रमेश दत्ता सपरिवार होंगे। रात्रि सवा नौ बजे से श्रीराम प्रभात फेरी मण्डल की ओर से महाआरती व उसके बाद भक्ति संगीत कार्यक्रम होगा। 23 अक्टूबर को महानवमी पूजन एवं हवन यज्ञ होगा। इसमें यजमान राधेश्याम सिंगला, अजय गर्ग, सुरेश गुप्ता व हरीश जैन सपरिवार होंगे। दोपहर को भण्डारा लगाया जाएगा।
रात्रि सवा आठ बजे से जागरण शुरू होगा। जागरण के मुख्य अतिथि गोशाला सेवा समिति अध्यक्ष इन्द्र हिसारिया, कानचन्द गोयल, डॉ. एनसी चटर्जी व राधेश्याम लखोटिया, विशिष्ट अतिथि राजकुमार गर्ग, चिमनलाल मित्तल, नगर परिषद के पूर्व आयुक्त शैलेन्द्र गोदारा, नगर परिषद उपसभापति अनिल खीचड़, हरीश जैन, विनोद मित्तल, सागरमल लड्ढा, बाबूलाल जुनेजा, विरेन्द्र गोयल, राजेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, तरुण विजय, ओमप्रकाश अग्रवाल एवं लवली चावला होंगे। जागरण में भजन गायक अशोक लाली, नीतू उड़ान भजनों का गुणगान करेंगे। नटराज आर्ट ग्रुप की ओर से झांकियां सजाई जाएंगी। समिति अध्यक्ष अजीत मंडल ने बताया कि 24 अक्टूबर को विजय दशमी पूजन का कार्यक्रम होगा। इसमें हरीश जैन, अनिल सांखला एवं मोहित गर्ग सपरिवार यजमान होंगे। सुबह दस बजे पूर्णाहुति, सवा दस बजे सिन्दूर दान एवं शाम सवा पांच बजे खुंजा नहर में मूर्ति जल प्रवाह के साथ पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन होगा। पदाधिकारी व सदस्य दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। उधर, सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी के  इस मौके पर समिति अध्यक्ष अजीत मंडल, उपाध्यक्ष प्रदीप पाल, महासचिव महेश, सुगर्तो बर्मन आदि मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।