भारत विकास परिषद हनुमानगढ़ संगम का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न

40

-नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ, समाज सेवा कार्यों को दोगुना करने का लिया संकल्प
c समारोह में परिषद के लगभग सभी सदस्य अपने परिवार सहित शामिल हुए और नई कार्यकारिणी का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ  दीप्ति बहल, प्रांतीय महासचिव डॉ. संजय जिंदल, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा एवं जिला समन्वयक कपिल कालड़ा प्रांतीय महिला संयोजक श्रीमती छवि गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम गान के साथ किया गया। इसके बाद प्रांतीय अधिकारियों एवं अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
संरक्षक मंडल में श्री सुरेंद्र गाड़ी, श्री राजेंद्र कासनियां, डॉ. राजीव गोयल, श्रीमती सुमन चावला, श्रीमती अंजू बंसल एवं  भाई श्री धीरज शर्मा का सानिध्य प्राप्त हुआ। वहीं अतिथि के रूप में श्री प्रहलाद शर्मा, श्री विजय खुंगर, श्री रमन गर्ग, श्री पवन अग्रवाल, श्रीमतीमिताली अग्रवाल, डॉ. बी.के. चावला,श्री देवेंद्र अग्रवाल जी एवं ललित अरोड़ा ने शिरकत की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।