जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए युवाओ को दी जिम्मेदारियां

0
226
हनुमानगढ़। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रेशम सिंह मानुका ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए  जंक्शन क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर मनप्रीत सिंह मक्कासर, टाउन क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर संदीप सिंह कंग गुरुसर को नियुक्ति किया है।इसी तरह से महेंद्र शर्मा ओझा को जिला संयोजक सोशल मीडिया व राजकुमार यादव कोहला को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया है। है यह नियुक्तिया पिछले लंबे समय से काले कृषि कानूनो के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन में इन युवाओं के सहयोग को देखते हुए दी गई है।रेशम सिंह मानुका ने बताया कि मनप्रीत सिंह मक्कासर लगातार डबली टोल प्लाजा, संदीप सिंह कंग कोहला टोल प्लाजा पर पिछले काफी लंबे समय से किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बैठने के साथ  साथ राष्ठीय आह्वान पर शाहजहांपुर बॉर्डर पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते रहे है।मानुका ने बताया कि दोनों अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने अपने क्षेत्र की कमेटी बनाकर प्रदेश कार्यालय में पहुंचाएं। उक्त नियुक्तिया राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील की अनुशंसा पर की गयी है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।