Flipkart ने लॉन्च की UPI सर्विस, पहले ऑर्डर पर मिलेगा भारी डिस्काउंट​​​​​​​, जानें कैसे करें इस्तेमाल

फरवरी में 1,210 करोड़ UPI ट्रांजेक्शन हुए, जिनके जरिए 18.30 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। पिछले साल के फरवरी के मुकाबले इसमें 61% की बढ़ोतरी हुई है।

0
1543

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart UPI) ने अपनी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI सर्विस शुरू कर दी है। यूजर्स इसके जरिए QR कोड की मदद से पेमेंट कर सकेंगे, बिजली का बिल भर सकेंगे और मोबाइल रिचार्ज जैसी डिजिटल सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने इसके जरिए पहले ऑर्डर पर ₹25 डिस्काउंट भी दे रहा है।

कंपनी ने इसके लिए एक्सिस बैंक से पार्टनरशिप की है। इस बात की जानकारी कंपनी के चीफ कॉर्पोरेट अफेयर ऑफिसर रजनीश कुमार ने दी है। रजनीश के मुताबिक, कंपनी का अपना UPI उसके 50 करोड़ रजिस्टर्ड ग्राहक और 14 लाख सेलर्स को सीधा लाभ पहुंचाएगा।

ये भी पढ़ें: Review: Mivi Fort Q500 का ये पॉवरफुल साउंडबार घर को बना देगा मिनी सिनेमाहॉल, जानें कीमत

 

 

फरवरी में 1,210 करोड़ UPI ट्रांजेक्शन हुए, जिनके जरिए 18.30 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। पिछले साल के फरवरी के मुकाबले इसमें 61% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, जनवरी में UPI के जरिए 1,220 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए। इसमें 18.41 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर हुई थी। आपको बता दें, फ्लिपकार्ट ने 2016 में पेमेंट सर्विस प्रोवाइड करने वाली ऐप फोनपे को खरीद लिया था। फ्लिपकार्ट की ओनरशिप में फोनपे भारत का पॉपुलर UPI पेमेंट ऐप बनकर उभरा था। हालांकि, 2022 में दोनों कंपनियां अलग हो गईं थीं।

कैसे करें फ्लिपकार्ट UPI

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में फ्लिपकार्ट ऐप ओपन करें।
  • इसके बाद ‘स्कैन एंड पे’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आप ‘माय UPI’ ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपने बैंक का नाम सिलेक्ट करें।
  • अब अपनी बैंक डिटेल्स डालें।
  • अब आपके डिटेल्स का SMS वेरिफिकेशन होगा।
  • इसके बाद आपका फ्लिपकार्ट UPI एक्टिवेट हो जाएगा।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।