VIDEO: जन विश्वास रैली में ऐसा क्या बोले लालू प्रसाद और तेजस्वी की सोशल मीडिया पर छा गए…

तेजस्वी यादव ने कहा है कि जहां तक मेरी नज़र जा रही है लोग ही लोग दिख रहे हैं। 10 लाख से ज्यादा लोग आ गए हैं। प्रशासन से पूरी रात तंग किया है।

0
384

Jan Vishwas Yatra Bihar: पटना के गांधी मैदान में हुई जन विश्वास रैली की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर है लेकिन केवल दो नामों की। RJD सुप्रीमो लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव की। 25 मिनट के अपने भाषण में लालू प्रसाद यादव ने जमकर भाजपा और पीएम मोदी जमकर आलोचना करने के साथ विवादित टिप्पणी भी की। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि मोदी परिवारवाद पर बोलते हैं, उनके पास परिवार ही नहीं हैं। वो हिंदू नहीं।

मां की मौत के बाद उन्होंने दाढ़ी, बाल क्यों नहीं बनवाया। मोदी देश में नफरत फैला रहे हैं। नीतीश पर लालू ने कहा कि हमने कोई गाली गलौज नहीं किया। पहली बार जब यहां से निकले तब कोई गाली नहीं दिया। यही कहा कि पलटू राम हैं। नहीं पलटना चाहिए, लेकिन दोबारा गलती हो गई।

तेजस्वी यादव ने कहा है कि जहां तक मेरी नजर जा रही है लोग ही लोग दिख रहे हैं। 10 लाख से ज्यादा लोग आ गए हैं। प्रशासन से पूरी रात तंग किया है। इसके बावजूद कार्यकर्ता आए हैं। खुद की यात्रा के बारे में कहा कि 3500KM 10 दिन में घूमा हूं। हमने आप सबको आमंत्रित किया था। यही गांधी मैदान है। यहां राजनीतिक रैली होती थी। लेकिन तेजस्वी जब 17 महीने रहा तो नौकरी का भी रेला हुआ। यहां से 2 लाख लोगों को नियुक्ति पत्र मिला। पलट गए हैं, जहां भी रहें वहीं रहें। हम आपसे पूछना चाहते हैं। किसके मुंह से 10 लाख सुना था। नीतीश हमारे चाचा हैं, पटना में पोस्टर लगा रहे हैं रोजगार मतलब नीतीश कुमार।

ये वही हैं जो 2020 में मेरे वादे पर कहते थे कहां से लाएगा पैसा। जो 17 साल में नहीं हुआ। वो हमने सीएम के हाथों 5 लाख लोगों को 17 महीने मे रोजगार दिलाया। हमने गरीब, पिछड़ों का आरक्षण बढ़ाया हैं। उन्होंने कहा कि मैं आरजेडी केवल माई की नहीं, बाप की भी पार्टी है।तेजस्वी यादव ने कहा कि ये वही गांधी मैदान है, जहां से हमने 2 लाख नौकरियां बांटी। आज सरकार अपने नाम पर पोस्टर लगवा रही है। नीतीश कुमार पलटीमार हैं। नीतीश कुमार के लिए ऋतिक रोशन का एक गाना है। इधर चला मैं, उधर चला। तेजस्वी ने पीएम मोदी को भी जवाब दिया। पिता के काम का जिक्र नहीं करने वाले बयान पर कहा कि लालू यादव ने रेलवे को मुनाफा पहुंचाया, आपने निजीकरण किया।

देखिए यहां जन विश्वास रैली के हाइलाइट्स (चैनल को सब्सक्राइब जरुर करें)

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।