– सुमन पेड़ीवाल बनी अध्यक्ष, निवर्तमान अध्यक्ष बिंदु लखोटिया का हुआ सम्मान
हनुमानगढ़। स्थानीय हनुमानगढ़ महेश्वरी महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को श्री रामदेव जी मंदिर के सभा भवन में आयोजित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश एवं उमा-महेश के चरणों में नमन और मंगलाचरण के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के निर्वाचन का निर्णय लिया गया। इसमें संरक्षक पद पर श्रीमती इंदु बियानी एवं श्रीमती सुशीला राठी को मनोनीत किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्रीमती उषा करवा को सौंपी गई। अध्यक्ष पद पर श्रीमती सुमन पेड़ीवाल को चुना गया, जबकि सचिव पद पर श्रीमती रेनू ढूढाणी को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष का दायित्व श्रीमती निधि लखोटिया को दिया गया।
इसके अलावा संगठन मंत्री के रूप में श्रीमती सारिका बिनानी, सह सचिव पद पर गरिमा सारदा तथा प्रचार मंत्री के रूप में श्रीमती विजय मोहता को जिम्मेदारी सौंपी गई। सांस्कृतिक मंत्री पद पर श्रीमती श्वेता बिहानी एवं श्रीमती खुशबू सोमानी को नियुक्त किया गया, जबकि खेल मंत्री के रूप में श्रीमती रुचि ढूढाणी को मनोनीत किया गया। संगठन की सदस्य श्रीमती हंसा चितलांगिया को संगठन का सलाहकार नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती संजू बिहानी, श्रीमती बिंदु लखोटिया, श्रीमती अरुणा मोहता एवं श्रीमती ज्योति धुधानी को शामिल किया गया। बैठक में बताया गया कि जल्द ही कार्यकारिणी का और विस्तार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़कर सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































