यातायात सलाहकार जन सेवा समिति की कार्यकारणी का गठन

54

सुशील कुकरेजा लगातार 16वीं बार अध्यक्ष निर्वाचित, विधायक गणेशराज बंसल ने किया अभिनंदन
हनुमानगढ़। शहर की सामाजिक एवं यातायात व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने वाली यातायात सलाहकार जन सेवा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से सुशील कुकरेजा को लगातार 16वीं बार अध्यक्ष चुना गया। वहीं धन्ने सिंह राठौड़ को समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा करते हुए जल्द ही पूर्ण कमेटी घोषित करने का निर्णय लिया।
नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील कुकरेजा का विधायक गणेशराज बंसल ने माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक बंसल ने कहा कि सुशील कुकरेजा पिछले कई वर्षों से सामाजिक सरोकारों एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके अनुभव और सक्रियता का लाभ समिति को निरंतर मिलता रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समिति आमजन की समस्याओं के समाधान तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में प्रभावी भूमिका निभाएगी।
विधायक बंसल ने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय बेहद आवश्यक है। यातायात व्यवस्था केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि आमजन की सहभागिता से ही बेहतर बनाई जा सकती है। उन्होंने समिति द्वारा समय-समय पर चलाए गए जागरूकता अभियानों और जनहित कार्यों की भी सराहना की।
ज्ञात रहे कि सुशील कुकरेजा पिछले 15 वर्षों से लगातार सर्वसम्मति से समिति के अध्यक्ष चुने जाते रहे हैं। इसके अलावा वे वर्तमान में जिला हनुमानगढ़ यातायात सलाहकार संघर्ष समिति के भी प्रधान हैं। शहर की यातायात समस्याओं, सड़क सुरक्षा, अतिक्रमण नियंत्रण और जनजागरूकता अभियानों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।