हनुमानगढ़। बाबा सोमारनाथ स्पोर्ट्स क्लब सहारणी द्वारा संचालित 13 वे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया| क्लब के मुख्य संरक्षक एथलेटिक्स कोच सुनील सांमरिया ने बताया कि क्लब द्वारा प्रतिवर्ष गर्मी की छुट्टियों में राज्य सरकार क्रीड़ा विभाग की तर्ज पर निशुल्क एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है | अबकी बार 13वां ग्रीष्मकालीन निशुल्क एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर हनुमानगढ़ जंक्शन के सुरेशया पुलिस चौकी के पास क्लब के स्वर्गीय दीपक सांमरिया स्मृति एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित किया गया |
क्लब द्वारा गांव सहारणी एवं हनुमानगढ़ दोनों जगह कैंप आयोजित किए गए| इस 16 दिवसीय कैंप में दोनों जगह 110 बच्चों ने भाग लिया |क्लब के अध्यक्ष हंसराज बिश्नोई एवं उपाध्यक्ष दिलीप राम थोरी ने बताया कि सभी बच्चों को सुबह देसी घी का दलिया, चना सोयाबीन मूंगफली भिगोकर एवं शाम को नींबू पानी, अलसी गुड़ तथा एक-एक फल रोजाना वितरित किया गया |सफलतापूर्वक कैंप को पूर्ण करने वाले बच्चों को समापन समारोह में एक-एक खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं कैंप में अनुशासित एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 एथलीट को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया | समापन समारोह डॉक्टर अंबेडकर भवन में रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य अवार्डी अंतरराष्ट्रीय कोच महावीर प्रसाद सैनी रहे एवं अति विशिष्ट अतिथि नगीना बाई पूर्व उपसभापति नगर परिषद हनुमानगढ़ रही|
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































