जैव विविधता को हुआ भारी नुकसान, वन विभाग के खर्च की भी हो जांच
हनुमानगढ़। कोहला स्थित संरक्षित वन क्षेत्र में 29 मई को लगी भीषण आग की उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है।
मां भद्रकाली क्षेत्र विकास सेवा समिति ने मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आग के कारणों की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, प्रभावित क्षेत्र के पुनर्वनीकरण तथा वन विभाग के पौधारोपण और संरक्षण कार्यों पर हुए खर्च की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।
समिति अध्यक्ष भगवान सिंह खुड़ी ने बताया कि आग से सैकड़ों हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिससे जैव विविधता को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
समिति अध्यक्ष भगवान सिंह खुड़ी और विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. निशांत बतरा ने बताया कि आग की घटना में बड़ी संख्या में पेड़-पौधे नष्ट हो गए। इसके साथ ही खरगोशों सहित कई छोटे वन्य जीव, पक्षियों के अंडे और उनके बच्चे भी आग की चपेट में आ गए। उन्होंने कहा कि इस घटना से क्षेत्र की जैव विविधता को गंभीर क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई आसान नहीं होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































