भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने पर पोस्टर विमोचन समारोह आयोजित

279

23 से 28 जुलाई तक होंगे विविध कार्यक्रम, 28 को हनुमानगढ़ में विशाल रैली
हनुमानगढ़। 
भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के 70 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ मंगलवार को पोस्टर विमोचन के साथ हुआ। इस अवसर पर एक समारोह आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, भाजपा नेता अमित चौधरी, राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री इन्द्राज घोटिया, जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला मंत्री संदीप सिरावता सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से पोस्टर का विमोचन किया।
इस अवसर पर बीएमएस जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के 70 गौरवशाली वर्षों के पूर्ण होने पर जुलाई माह में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को ‘हरा घर बीएमएस’ कार्यक्रम के तहत बीएमएस कार्यकर्ता अपने घरों पर संगठन के ध्वज फहराएंगे, जिससे जन-जन तक संगठन का संदेश पहुंचे और एकजुटता का प्रदर्शन हो सके।
इसके पश्चात 24 जुलाई को नई दिल्ली में एक भव्य महारैली आयोजित की जाएगी, जिसमे मुख्य अतिथि संघ प्रमुख मोहन भागवत होंगे, रैली देशभर से बीएमएस के लाखों कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह रैली श्रमिकों की समस्याओं, अधिकारों और संगठन के उद्देश्यों को लेकर सरकार तक अपनी आवाज़ पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
शृंखला का अंतिम और सबसे प्रमु

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।