गुजरात चुनाव: भाजपा छठी बार या 22 साल बाद कांग्रेस का टूटेगा वनवास

0
369

अहमदाबाद: भाजपा छठी बार राज्य में सरकार बनाएगी या 22 साल बाद कांग्रेस की वापसी होगी, इसका फैसला 18 दिसंबर को होगा। हालांकि इस बार दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर है। पिछले 4 विधानसभा चुनावों में दोनों पार्टियों के वोट शेयर में महज 9-10 % का अंतर रहा है। राज्य में दो पार्टियां ही मुख्य हैं, इसलिए तीसरी पार्टी को वोट शिफ्ट होने का डर भी नहीं होता है।

1995 के चुनाव में कांग्रेस को 32.9% और भाजपा को 42.5% वोट मिले थे। वोटों का अंतर 10% था। 2012 में भाजपा को 47.9% वोट कांग्रेस को 38.9% वोट मिले। अंतर महज 9% रहा। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य की सभी 26 सीटें जीतने में सफल रही थी।

राजकोट पश्चिम से लड़ रहे मुख्यमंत्री रूपाणी को 20% पाटीदाराें से उम्मीद 
सीएम विजय रूपाणी राजकोट की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली पश्चिम सीट से लड़ रहे हैं। सीएम पाटीदार आरक्षण और जीएसटी-नोटबंदी जैसे मुद्दों के बीच फंसते नजर रहे हैं। इस सीट पर सबसे ज्यादा पाटीदार वोटर हैं। रूपाणी के खिलाफ कांग्रेस ने इंद्रनील राज्यगुरु को उतारा है। यहां पहले फेज में 9 दिसंबर को वोटिंग है। इस सीट पर 1985 से अब तक भाजपा का कब्जा है।

जातिगत समीकरण: इस सीट पर कुल 3.15 लाख वोटर हैं। इनमें पाटीदार 62,000 से ज्यादा हैं, जो कि किसी की जीत हार में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। इसके बाद लोहना- 25,000, ब्राह्मण- 25,000, मुस्लिम- 22,000 और बनिया 20,000 और करीब राजपूत-10,000 वोटर हैं।

पीएम मोदी के सामने राज्य में लगातार मजबूत हुई कांग्रेस: कांग्रेस ने राज्य मेंं पिछले तीन चुनावों में सीटों में इजाफा किया है। हालांकि यह बहुत ज्यादा नहीं रहा है। यदि कांग्रेस इस बार 4 से 5% अपना वोट बैंक बढ़ाती है तो भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मोदी के दिल्ली जाने के बाद भाजपा कमजोर पड़ी है। पाटीदार, दलित, ओबीसी आंदोलन से आनंदीबेन को सीएम पद से हाथ तक धोना पड़ा।

पंचायत चुनावों में कांग्रेस को 52% वोट मिले: राज्यमें पंचायत चुनावों में भाजपा को झटका लगा। कांग्रेस को 52% और भाजपा को 44% वोट मिले। यानी भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिले वोटों में से 16% वोट कम मिले। कांग्रेस 31 में से 23 जिला तालुका और 193 में से 113 तहसील पंचायत जीत गई। यह बीते दो दशक में पंचायत चुनाव में कांग्रेस का सबसे शानदार प्रदर्शन रहा।

23 सीटें लगातार दो चुनावों से जीत रही: कांग्रेसराज्य की 23 सीटें लगातार दो चुनाव से जीत रही है। इनमें 10 सीटें 15 साल या उससे अधिक समय से जीत रही है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 17 विधानसभा सीटों पर पार्टी को बढ़त मिली थी।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)