हनुमानगढ़ से पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद को बढ़े कदम’

311

’-गांवों और गुरुद्वारा संगत ने 12 लाख 71 हजार से अधिक की राशि जुटाई, राहत दल रवाना’
हनुमानगढ़।
 पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की मदद के लिए हनुमानगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों और गुरुद्वारा संगत ने सराहनीय पहल करते हुए राहत राशि एकत्रित की है। शनिवार को अलग-अलग ग्राम पंचायतों और संगत के सहयोग से कुल 12 लाख 71 हजार 581 रुपये की राशि जमा कर अमृतसर जिले के अजनाला क्षेत्र भेजी गई। इस राशि का उपयोग वहां पुनः निवास और आवश्यक कार्यों में किया जाएगा। जत्थे को रवाना करने से पूर्व क्षेत्र की सुख स्मृद्धि व खुशहाली की अरदास की गई।
ग्राम पंचायत रामसरा नारायण, गांव नाथवाली थेड़ी, रामसरा नारायण, 20 व 22 एसएसडब्लयू से 3 लाख 92 हजार 110 रुपये, गुरूसर व उसकी ढाणिया और 9 एसएसडब्लयू से 3 लाख 41 हजार 521 रुपये की सहायता राशि एकत्रित हुई। इसके अलावा गुरुद्वारा गुरुनानक सर दरबार प्रेमनगर की संगत और गांव खिनानिया के सहयोग से 5 लाख 37 हजार 950 रुपये की राशि जुटाई गई। इस प्रकार कुल राशि 12 लाख 71 हजार 581 रुपये तक पहुंची।
गुरुद्वारा प्रधान बलकरण सिंह ढिल्लों ने बताया कि इससे पहले भी गुरुद्वारा साहिब से राहत सामग्री का एक जत्था पंजाब भेजा गया था। वहां जाकर टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और जरूरतों का आकलन किया। अब पाया गया है कि बाढ़ के कारण जमी मिट्टी को हटाने और अन्य कार्यों के लिए डीजल की अत्यधिक आवश्यकता है। इसी को देखते हुए संगत और ग्रामीणों ने राशि एकत्रित कर सहायता का नया चरण शुरू किया है।
शनिवार को 14 सदस्यों का दल एकत्रित राशि लेकर अजनाला क्षेत्र के लिए रवाना हुआ। ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में रहने वाले लोग हमारे भाई-बहन और रिश्तेदार हैं। ऐसे में उनकी हर संभव मदद करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यदि भविष्य में और आवश्यकता पड़ी तो हनुमानगढ़ की संगत फिर से अग्रणी पंक्ति में खड़ी होगी। इस प्रकार हनुमानगढ़ के ग्रामीणों और गुरुद्वारा संगत ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बाढ़ पीड़ितों के दुख-दर्द को बांटने की पहल की है। यह कदम न केवल राहत पहुंचाने वाला है, बल्कि आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को भी और मजबूत करता है। शनिवार को दल में जगदीश सिंह मुत्ती, जगदीप सिंह भुक्कर, जत्थेदार गुरमेल सिंह बजीतपुरिया, नाजम सिंह रामसरा, पाल सिंह, हरभजन सिंह, हरभगवान सिंह, प्रगट सिंह, जत्थेदार काका सिंह रामसरा, प्रधान लखवीर सिंह रवाना हुए। इस मौके पर अमरजीत सिंह कौड़ा,सुरजीत सिंह, भ्ुापेन्द्र सिंह, कमल सिंह धंजू, हरमीत सिंह मुत्ती, जीत सिंह, बलकरण सिंह प्रधान, तरसेम सिंह जज, प्यार सिंह, सरजीत सिंह व अन्य सेवदार मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।