B’day Special: माही को सबसे अलग बनाते हैं ये 7 रिकॉर्ड, देखें Video

मैदान पर लंबे-लंबे छक्के मारने की क्षमता हमेशा ही धोनी की ताकत रही है। धोनी अभी तक कुल 322 छक्के जड़ चुके हैं। इनमें से 208 छक्के तो वनडे में ही हैं। धोनी वनडे में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले भारतीय हैं।

0
465

नई दिल्ली: टी-20 मैच, वर्ल्डकप, आईसीसी ट्रॉफी जीतना, भारत को नंबर 1 टीम बनाना, कई मैचों में टीम को हार के मुंह से निकाल कर जीत दिलवाना ऐसे कई कारनामें अगर किसी खिलाड़ी के पास है तो किक्रेट की दुनिया में एक ही शख्स है महेंद्र सिंह धोनी। हालांकि कुछ अन्य खिलाड़ी भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे है।

जिन्होंने इस खेल में कई उपलब्धियां हासिल की लेकिन धोनी की दीवानगी का कोई जवाब नहीं। आज भी धोनी जब मैदान में उतरते है तो फैंस की उम्मीद बढ़ जाती है। चलिए जानते हैं..माही के ऐसे ही कुछ शानदार रिकॉर्ड के बारें में…

7वें नंबर पर बल्लेबाजी कर के दो शतक- करियर की शुरुआत में धोनी ऊपरी क्रम में बैटिंग करते थे, लेकिन जब से कप्तान बने उसके बाद से वे निचले क्रम में खेलने लगे। 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी के नाम सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस क्रम पर दो शतक लगाए हैं, एक 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ और दूसरा एशिया इलेवन की ओर से अफ्रीका इलेवन के खिलाफ।

छक्कों के सरताज माही- मैदान पर लंबे-लंबे छक्के मारने की क्षमता हमेशा ही धोनी की ताकत रही है। धोनी अभी तक कुल 322 छक्के जड़ चुके हैं। इनमें से 208 छक्के तो वनडे में ही हैं। धोनी वनडे में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले भारतीय हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग- धोनी जितने चतुर बल्लेबाज हैं विकेट के पीछे उनकी फुर्ती भी उतनी ही दिखती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी के नाम 158 स्टंपिंग का रिकॉर्ड है। वहीं अगर कुल शिकार की बात करें, तो धोनी ने अभी तक कुल 732 शिकार किए हैं।

ये भी पढ़ें: पूर्व क्रिकेटर जयसूर्या ने लीक किया Ex-Wife के साथ सेक्स वीडियो?

विकेटकीपर के तौर पर एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन- एक विकेटकीपर के तौर पर एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम हैं। धोनी ने 2005 में जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ 183 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें: चैम्पियंस ट्रॉफी में रनआउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में जाकर हंसने लगे थे हार्दिक पांड्या, देखें Video

76 टी-20, 1200 से ज्यादा रन, मात्र 1 अर्धशतक- तेज बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाने वाले धोनी के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी है। उन्होंने अभी तक कुल 76 टी-20 खेले हैं, जिनमें 1200 से अधिक रन बनाए हैं। पर अर्धशतक सिर्फ एक है। धोनी ने अर्धशतक भी अभी हाल ही में जड़ा था।

अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा जीत- बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम कई रिकॉर्ड हैं, जिनमें से एक सबसे ज्यादा टी-20 जीत का है। धोनी ने 72 टी-20 में कप्तानी की और 41 मैच जीते। भारत ने वनडे और टेस्ट में भी सबसे ज्यादा मैच धोनी की कप्तानी में ही जीते हैं।

ये भी पढ़ें: पाक फैंस ने की बदसलूकी, कोहली से पूछा बाप कौन है? मारने दौड़े शमी VIDEO

विकेटकीपर होने के बावजूद बॉलिंग करने का रिकॉर्ड- ये रिकॉर्ड थोड़ा अनोखा है, विकेटकीपर होने के बावजूद भी धोनी ने अभी तक 9 मैचों में गेंदबाजी की है। इससे पहले भारत की ओर से सैयद किरमानी ने भी 3 बार गेंदबाजी में हाथ आजमाया था।

देखें वीडियो-

नीचे दिए लिंक पर किल्क कीजिए और पढ़ें अन्य खबरें

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)