बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया हिंदू सुरक्षा सेवा संघ

43

जिला अध्यक्ष दुर्गेश पांडे के नेतृत्व में फैजुल्लागंज में राहत अभियान, मोटर बोट से पहुंचकर बांटी राहत सामग्री

संवाददाता सूरज कुमार लखनऊ। फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की लखनऊ इकाई ने जिला अध्यक्ष दुर्गेश पांडे जी के नेतृत्व में राहत अभियान चलाया। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जलमग्न रिहायशी इलाकों में मोटर बोट के माध्यम से पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।

क्षेत्र में बाढ़ के कारण कई वाहन पानी में डूब गए हैं और लोगों के घरों में रखा सामान बर्बाद हो गया है। अधिकांश परिवार सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं, जबकि कुछ लोग अब भी अपने घरों में रह रहे हैं। मौके पर मौजूद लेखपाल के सहयोग से मोटर बोट की व्यवस्था हुई, जिसके माध्यम से राहत टीम प्रभावित परिवारों तक पहुंची।

अभियान के दौरान बीकेटी के चिकित्सा अधिकारी श्री अचल प्रताप जी ने लोगों को उचित चिकित्सीय परामर्श दिया तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया।

राहत अभियान के दौरान एक बुजुर्ग महिला अपने दो पालतू कुत्तों के साथ घर की बालकनी में बैठी मिलीं। टीम ने उन्हें राशन उपलब्ध कराया। इस मानवीय पहल ने राहत अभियान को एक भावुक और प्रेरणादायक अनुभव बना दिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष अमित, जिला मंत्री मयंक , विधानसभा उपाध्यक्ष ऋतिक , वार्ड अध्यक्ष संजय कश्यप तथा सदस्य अनूप और शशांक जी सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने राहत अभियान में आर्थिक सहयोग देने वाले सभी बंधुओं एवं बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया। संगठन की इस पहल ने आपदा की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक एकजुटता और मानव सेवा का संदेश दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।