तेरापंथ युवक परिषद हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा ऐतिहासिक रक्तदान शिविर

168

– MBDD कैम्प 2.0 में 505 यूनिट रक्त संग्रहित, जनसेवा की नई मिसाल कायम
हनुमानगढ़। तेरापंथ युवक परिषद हनुमानगढ़ जंक्शन के तत्वावधान में रविवार को आयोजित MBDD कैम्प 2.0 ने समाजसेवा की एक नई मिसाल कायम की। इस भव्य आयोजन में एक ही दिन में 505 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। इसमें हनुमानगढ़ जंक्शन से 385 यूनिट तथा रावतसर से 120 यूनिट रक्तदान हुआ। यह शिविर जिले के रक्तदान इतिहास में विशेष स्थान रखता है।
कैम्प स्थल पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, सीएमएचओ डॉ. नवीन शर्मा, विधायक गणेशराज बंसल, भाजपा युवा नेता अमित साहू, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी, सेवानिवृत्त आईजी गिरीश चावला, तरुण विजय, मनीष मक्कासर, आशीष पारीक, बाबूलाल जुनेजा, डॉ. निशांत बत्रा एवं सुभाष बंसल सहित अनेक गणमान्य जन पहुंचे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन कर इस पुनीत कार्य की सराहना की।
इस कैम्प का आयोजन पंकज दफ्तरी एवं हरीश दफ्तरी द्वारा अपनी पूज्य माता स्व. श्रीमती विमला देवी दफ्तरी की स्मृति में करवाया गया। उन्होंने इसे अपने लिए सबसे बड़ा श्रद्धांजलि कार्यक्रम बताया।
तेरापंथ संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। आंचलिक अध्यक्ष जैन प्रकाश जैन, आंचलिक मंत्री ऋषभ जैन, पूर्व आंचलिक अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी, तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुभाष बांठिया, महिला मंडल अध्यक्ष मधु दफ्तरी, बीजेएस अध्यक्ष विजय कुमार लूनावत, टीपीएफ अध्यक्ष मनोज गोलचा, महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष गौरव जैन, एकता मंच अध्यक्ष विनोद दुग्गड़, युवक परिषद अध्यक्ष प्रेम दफ्तरी, मंत्री विकास जैन, कैम्प प्रभारी गौरव जैन, प्रभारी नीरज बंथिया एवं सह-प्रभारी डॉ. पुनीत जैन के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफल रहा।
तेरापंथ सभा, महिला मंडल की सदस्याओं एवं युवक परिषद के सदस्यों ने पंजीकरण, चिकित्सा व्यवस्था और दाताओं की सुविधा में सहयोग कर आयोजन को यादगार बना दिया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।