राष्ट्रीय युवक परिषद ने घर-घर जाकर किया विशेष सम्मान समारोह
हनुमानगढ़। राष्ट्रीय युवक परिषद द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर एक सराहनीय और प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के तहत नवरात्रों में लगातार नौ दिनों तक माता भगवती के उपवास रखने वाली परिषद परिवार की माताओं, बहनों और बेटियों को परिषद के सदस्यों ने घर-घर जाकर सम्मानित किया। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और नारी सम्मान का सुंदर उदाहरण बना।
इस अवसर पर परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष परिषद परिवार की कुल 41 बहन-बेटियों को सम्मानित किया गया। सभी को मां की चुनरी, मिठाई एवं नवदेवियों के चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किए गए। कार्यक्रम के दौरान कन्याओं से आशीर्वाद लेकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई। सम्मान समारोह में परिषद के सक्रिय सदस्य महेंद्र स्वामी, राजेश कुमार शर्मा, कृष्ण सिंह, दीपक वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि राष्ट्रीय युवक परिषद द्वारा हर वर्ष नवरात्रों के दौरान कन्याओं की पूजा कर उन्हें सम्मानित किया जाता है। परिषद शुरू से ही धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती आ रही है और भविष्य में भी समाजसेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस आयोजन से समाज में सकारात्मक संदेश गया और मातृशक्ति के सम्मान की भावना और अधिक सशक्त हुई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































