नवमी पर 101 कन्याओं का कंजक पूजन

97

– फाटक गौशाला में धार्मिक श्रद्धा के साथ हुआ आयोजन, क्षेत्र की खुशहाली की कामना
हनुमानगढ़। चैत्र नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर हनुमानगढ़ टाउन स्थित फाटक गौशाला में श्रद्धा एवं आस्था के साथ 101 कन्याओं का कंजक पूजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और विधि-विधान के साथ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
फाटक गौशाला के अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना को लेकर हर वर्ष कंजक पूजन का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष 101 कन्याओं का पूजन किया गया, जिसमें कन्याओं को माता स्वरूप मानकर उनके चरण धोए गए, तिलक लगाकर चुनरी ओढ़ाई गई और उन्हें प्रसाद व उपहार भेंट किए गए।
उन्होंने बताया कि नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है और इसे देवी शक्ति की आराधना का प्रतीक माना जाता है। आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भक्ति एवं श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा।
इस अवसर पर मनोज शर्मा, रेखा राजपुरोहित, नरोत्तम सिंगला, पंडित रामप्रकाश शर्मा, सरला देवी गर्ग, रुचि गर्ग, मानवी, शानवी, मुरलीधर गर्ग, कोमल पारीक, मीरा देवी, रीटा चावला, रमेश बाघला, पवन अग्रवाल, मनीषा व गौशाला से जुड़े सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालु भी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। अंत में सभी ने मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।