प्रियंका चोपड़ा के बाद हरियाणा की छोरी बनी मिस वर्ल्ड, देखिए ये खूबसूरत तस्वीरें

0
739

नई दिल्ली: भारत की मानुषी छिल्लर ने चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में विश्व सुंदरी 2017 का खिताब जीत लिया। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिया में अंतिम पांच प्रतिभागियों में शामिल होने के बाद भारतीय सुंदरी मानुषी छिल्लर ने एक सवाल का ऐसा जवाब दिया कि वो सब पर भारी पड़ गईं। दरअसल, उनसे पूछा गया कि किस पेशे में सर्वाधिक वेतन का हकदार है।

मानुषी ने कहा, ‘‘सभी मांएं अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ त्याग करती हैं, इसलिए मुझे लगता है कि मां का काम सबसे अधिक वेतन का हकदार है।’’ तो यह सिर्फ नकद की बात नहीं होती है बल्कि मेरा मानना है कि यह प्रेम और सम्मान है जो आप किसी को देते हैं। मेरी मां मेरी जिंदगी में सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं।

Manushi खिताब के आखिरी दौर के मुकाबले से पहले मानुषी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘‘आज 67वें मिस वर्ल्ड का फिनाले है। मैं यह बयां नहीं कर सकती कि इस सफर का हिस्सा बनकर मैं कितनी खुश हूं। मैं बहुत सारे अच्छे लोगों से मिली और शानदार यादें हैं।’ प्रतियोगिता में कुल 118 देशों की सुंदरियों ने शिरकत की थी। मानुषी सभी पर भारी पड़ गईं।भारतीय सुंदरी को यह खिताब 17 साल के बाद मिला है।

manushi-990
दिल्ली की मानुषी का जन्म 7 मई 1997 में हुआ। उन्होंने मेडिसिन की पढ़ाई की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फैन मानुषी पूर्व मिस वर्ल्ड और वर्तमान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तरह बनना चाहती हैं। 17 साल बाद किसी भारतीय लड़की ने ये खिताब जीता है इससे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं थीं। मानुषी की इस जीत के साथ ही भारत मिस वर्ल्ड का खिताब सबसे ज्यादा जीतने वाला देश बन गया है।

26fir23-1_647_072617120649

भारत ने कुल 6 बार ये खिताब जीता है। अब तक रीता फरिया(1966), ऐश्वर्या राय(1994), डाइना हेडन(1997), युक्ता मुखी(1999), प्रियंका चोपड़ा(2000) और मानुषी छिल्लर(2017) को मिलकर कुल छह बार ये खिताब भारत जीत चुका है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now