विनोद खन्ना की सीट पर BJP के नए चेहरे हो सकते हैं अक्षय कुमार!

0
431

नई दिल्ली: अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद से उनकी गुरदासपुरा लोकसभा सीट से भाजपा उनके जैसा ही किसी प्रत्याशी की तलाश में है। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी अभिनेता अक्षय कुमार के नाम पर मुहर लगा सकती है। नियमानुसार, गुरदासपुर सीट पर छह महीने के भीतर कभी भी उपचुनाव हो सकते हैं।

हालांकि पार्टी ऋषि कपूर के नाम पर भी विचार कर रही है लेकिन ऋषि के खिलाफ जो बात जाती है, वह ये कि ट्विटर वे ‘बातें खूब करते हैं। इससे कई बार विवाद भी खड़े हो जाते हैं.’ लेकिन इसके बावजूद पार्टी में एक वर्ग मानता है कि कपूर खानदान से कोई अब तक राजनीति में नहीं आया है। जबकि यह परिवार पंजाब ही नहीं, देश में भी अच्छा-खासा लोकप्रिय है। सूत्रों के अनुसार, इनके अलावा रवीना टंडन, सनी देओल और सोनू निगम के नामों पर भी विचार हो सकता है।

भाजपा के सूत्रों की मानें तो ‘विनोद खन्ना की जगह अक्षय कुमार को लेने के पीछे केवल उनकी साफ सुथरी छवि और देशभक्ति वाली फिल्मी है जिसके लिए हाल ही में उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। उन्हें प्रत्याशी बनाने से पार्टी की जीत की संभावनाएं काफी रहेंगी। वैसे भी यह राज्य सभा का चुनाव तो है नहीं। इस चुनाव में जो भी खड़ा हो, उसमें जीतने की संभावना होनी चाहिए।

पंजाब विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी अकाली दल-भाजपा गठबंधन की हार के बाद तो इस तथ्य को देखना और जरूरी हो गया है।’ फिलहाल जाते जाते अक्षय कुमार के फैंस को हम बताते कि इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म टायलेट एक प्रेमकथा में बिजी है। इस फिल्म के कई पोस्टर भी रिलीज किए जा चुके है।

नीचे दिए गए लिंक पर किल्क कीजिए और अन्य खबरें पढ़ें : 

अन्य खबरों के लिए लिंक पर किल्क कीजिए:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)