फिर सुर्खियों में आया भगोड़ा विजय माल्या, लंदन में होने जा रही इस लड़की से तीसरी शादी

0
677

नई दिल्ली: भारतीय बैंकों से 9000 करोड़ रुपए का चुना लगाकर विदेश भागने वाला भगोड़ा विजय माल्या इस बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए है। खबर है कि माल्या जल्द ही तीसरी शादी लंदन में करने वाले हैं। जिसकी तैयारी भी पूरी हो चुकी है।

आपको बता दें, माल्या ने पहली शादी समीरा तैयबजी के साथ की थी और उसके बाद रेखा माल्या से दूसरी शादी की थी। पिंकी भगोड़े माल्या की तीसरी पत्नी होगी। पिंकी के अलावा भी विजय माल्या के कई महिलाओं के साथ संबंधों की खबरें आती रही हैं। हालांकि अभी तक इस खबर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

कौन है विजय माल्या गर्लफ्रेंड-
खबर है कि जिस लड़की से विजय लंदन में शादी रचाने वाले है वह भी भारत से विजय माल्या के साथ भागी है। लड़की का नाम पिंकी लालवानी बताया जा रहा है। माल्या और पिंकी 2 मार्च 2016 को भारत छोड़कर भाग थे। कुछ सूत्रों से खबर मिली है कि दोनों 2011 से साथ लंदन में ही साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा है।

vijay-mallya-and-pinky-lalwani

कैसी हुई पिंकी और माल्या की मुलाकात-
माल्या और पिंकी के बीच नजदीकियां तब से बढ़ने लगीं, जब से उन्होंने लालवानी को किंगफिशर एयरलाइन्स में फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी दी। धीरे-धीरे पिंकी माल्या की पार्टियों को होस्ट भी करने लगीं। पहले तो पिंकी माल्या की मां के साथ नजर आती थीं, लेकिन वह उनके साथ ही रह रही हैं। लालवानी किंगफिशर के ऐड में भी नजर आ चुकी हैं। अब वह माल्या की यात्राओं में उनके साथ होती हैं।

Vijay-Mallya

सोशल मीडिया पर खबरें तेज-
भगोड़े माल्या की शादी की खबरें कितनी सच है ये तो कह पाना मुश्किल है लेकिन सोशल मीडिया पर विजय माल्या की इस खबर पर काफी चटकारे लिए जा रहे हैं। मोदी सरकार को भी नसीहत दी जा रही है कि कैसे शराब कारोबारी बैंकों को चुना भी लगा गया और विदेश में मौज भी कर रहा है लेकिन हमारी सरकार इस भगोड़े को देश वापसी करवाने में नाकाम हो रही है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें