गर्मी में पानी की कमी दूर करेगा तरबूज का शरबत

0
490

गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में आप चाहेंगे कि आप में ताजगी बनी रहे तो इसके लिए आप कई उपाय करते होंगे। आज हम आपको यहां सस्ता और बेहतर उपाय बता रहे हैं। जो आपको ताजगी देने के साथ गर्मी में होने वाली डिहाइड्रेशन की परेशानी से भी छुटकारा दिलाएगा।

साम्रगी-
एक तरबूज
नीबू का रस
स्वादनुसार चीनी
ठंडा करने के लिए बर्फ
कितने लोगों के लिए: 2 – 4
बनाने में लगने वाला समय: 5 से 15 मिनट
कैलोरी: 71

बनाने की विधि-

-सबसे पहले तरबूज का छिलका काटकर अलग रख दें और इसके बीजों को अलग करते हुए तरबूज को मोटे टुकड़ों में काट लें।
– अब इसे एक मिक्सर जार में डालकर नींबू के रस और चीनी के साथ अच्छे से पीस लें।
– इसे तब तक चलाते रहें जब तक कि यह शरबत जैसा न बन जाए।
– शरबत के तैयार होते ही इसे गिलास में छानकर निकाल लें।
– तैयार है शरबत। बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।
–  अगर आप इस शरबत को रोज पीएंगे तो यकीन मानिए आप पानी की कमी से होनी वाली बीमारियों से बच पाएंगे।

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें