IND vs SL: पारी और 239 रनों से जीती टीम इंडिया, एक ही पारी में टूटे ये शानदार रिकॉर्ड

0
386

नागपुर: भारत ने दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को 239 रनों से हारकर सीरीज पर बनाई 1-0 की बढ़त बना ली। श्रीलंका की पहली पारी के 205 रनों के जवाब में टीम इंडिया ने 610 रन बनाकर पारी घोषित की और 405 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। बता दें टीम इंडिया ने श्रीलंका को 166 रन पर ढेर कर दिया।

जहां कप्तान कोहली के शतक की चर्चा हो रही है वहीं अब ऑफ स्पिनर आर. अश्विन भी मैच एक विशेष उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। उन्‍होंने लाहिरु गमागे को बोल्‍ड कर सबसे तेजी से टेस्‍ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले बॉलर बनने की उपलब्धि हासिल की। अश्विन का यह 54वां टेस्‍ट है।

एक साल में विराट 10 शतक-

विराट ने इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 शतक जमाए हैं। वे बतौर कप्तान एक साल में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने अपने करिअर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर अौर पांचवां दोहरा शतक बनाया। उन्होंने 267 गेंदों पर 213 रन की पारी में 17 चौके और दो छक्के लगाए। रोहित का यह तीसरा टेस्ट शतक था, जो चार साल के अंतराल के बाद जाकर बना। रोहित ने 160 गेंदों पर नाबाद शतक में आठ चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने अपना पिछला शतक नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।

भारत की पारी में कुल चार शतक बने। ओपनर मुरली विजय ने 128 और चेतेश्वर पुजारा ने 143 रन बनाए थे। भारतीय कप्तान के अब 62 टेस्टों से 4975 रन हो गए हैं। ओवरआल उनका यह 19वां टेस्ट शतक था और उनके कुल 51 अंतरराष्ट्रीय शतक हो चुके हैं।

एक ही पारी से 5 दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

  • गावसकर से ज्यादा शतक-विराट कोहली ने बतौर कप्तान 12वां टेस्ट शतक जमाया। सुनील गावसकर के बतौर कप्तान 11 शतक के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ा। विराट को इसके लिए 31 टेस्ट मैच लगे। गावसकर ने 11 शतक 47 टेस्ट मैचों में बनाए थे।
  • ब्रैडमैन से बेहतर कनवर्जन- विराट बतौर कप्तान 16वीं बार 50 के स्कोर से आगे बढ़े और इनमें से 12 बार उन्होंने शतक बनाने में सफलता हासिल की। 75 फीसदी 50 प्लस स्कोर को 100 में बदला। ब्रैडमैन का कनवर्जन रेट 67 फीसदी था। क्लार्क का भी रेट 67% था।
  • पोंटिंग, स्मिथ से ज्यादा शतक-10वां इंटरनेशनल शतक जमाया विराट कोहली ने 2017 का। इसमें चार शतक टेस्ट में और छह वनडे में जमाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (दोनों के नौ-नौ शतक) के रिकॉर्ड को तोड़ा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने करिअर में दो बार एक साल में नौ इंटरनेशनल शतक जमाने का कारनामा किया था।

 

  • सचिन से तेज 19 शतक- विराट ने 19वां टेस्ट शतक जमाया। इसके लिए 104 पारी खेली। टेस्ट में सबसे ज्यादा 51 शतक जमाने वाले सचिन ने अपना 19वां शतक 105 पारियों में बनाया था। रिकॉर्ड ब्रेडमैन (53 पारी) के नाम है। गावसकर ने इसके लिए 85 पारी ली थी।
  • लारा जितने दोहरे शतक- विराट कोहली ने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में पांचवीं बार 200 या इससे अधिक का स्कोर बनाया। इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी की। ब्रैडमैन, माइकल क्लार्क, ग्रीम स्मिथ (सभी के चार) को पीछे छोड़ा।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)