ग्रामीण जन कल्याण शिविर में लाभार्थियों को दिए पट्टे व प्रमाण पत्र

31

शाहपुरा शाहपुरा उपखंड मुख्यालय पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बोरडा में आयोजित ग्रामीण जन कल्याण शिविर में विधायक लालाराम बैरवा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। और शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी सुनील कुमार मीणा ने शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। ग्राम विकास अधिकारी रामधन दरोगा ने जानकारी देते हुए बताया की पात्र लाभार्थियों को मकान पट्टे मनरेगा जॉब कार्ड एवं मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। आंगनबाड़ी विभाग द्वारा बच्चों को पोषण आहार दिया गया तथा बालिका जन्मोत्सव भी मनाया गया। तहसीलदार भीवराज परिहार ने बताया की शिविर में राजस्व विभाग की टीम द्वारा दो दिन पूर्व की उपस्थिति रहकर नामांतरण के 25 प्रकरणों पत्थरगढ़ी सीमांकन के 14 प्रकरणों सहमति बंटवारा के 11 प्रकरणों खातों में शुद्धिकरण के 39 प्रकरणों कच्ची रास्तों के इन्द्राज के 3 प्रकरणों जाति मूल निवास के प्रमाण पत्रों के 42 प्रकरणों का निस्तारण शिविर में किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।