महाराष्ट्र में धमाका, 9 की मौत, 3 घायल, जानें क्या हुआ हथियार बनाने वाली कंपनी में

0
351

Nagpur Blast: महाराष्ट्र के नागपुर के बाजारगांव में एक्सप्लोसिव कंपनी सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड में रविवार को धमाका हो गया। इससे इमारत में आग लग गई। 12 लोग इसकी चपेट में आ गए। 9 की मौत हो गई और तीन घायल हैं। मरने वालों में 6 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। नागपुर ग्रामीण SP हर्ष पोद्दार ने बताया, यह ब्लास्ट कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के वक्त हुआ। धमाका इतना तेज था कि, सी बी एच 2 प्लांट की इमारत भी ध्वस्त हो गई।

इस फैक्ट्री में सेना के लिए हथियारों का निर्माण होता है। जिसके चलते भारी मात्रा में गोला-बारूद मौजूद था। वहीं ब्लास्ट के बाद जहरीला केमिकल पूरी प्लांट में फैल गया। इससे मौतों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक, इसी साल अगस्त में भी इस कंपनी में आग लगी थी। उस वक्त कचरे में धमाका हुआ था जिसमें दो कर्मचारियों में से एक की मौत हो गई थी। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उस घटना को अभी पांच महीने भी नहीं बीते थे कि रविवार को ये बड़ा विस्फोट हो गया।

ये भी पढ़ें: पांड्या को ‘कप्तानी’ देते ही 24 घंटे में हुआ MI को बड़ा नुकसान, VIDEO में देखें कैसे कटा बवाल!

देश के बड़े हथियार निर्माताओं में से एक कंपनी
सोलर ग्रुप द्वारा संचालित इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड, रक्षा क्षेत्र के लिए देश के बड़े हथियार निर्माताओं में से एक है। वर्तमान में यहां भारतीय सेना और नौसेना के लिए विभिन्न हथियारों का निर्माण किया जाता है। साथ ही इस कंपनी के जरिए भारत के बाहर तीस से ज्यादा देशों में हथियार निर्यात किए जाते हैं।


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now