महावीर सहारण तीसरी बार फ़ूडग्रेन व्यापार मंडल के अध्यक्ष नियुक्त

0
345
हनुमानगढ़। फूडग्रेन व्यापार मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन की बैठक जंक्शन स्थित फूडग्रेन व्यापार मंडल के कार्यालय में वरिष्ठ व्यापारी हेमराज जिंदल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में फूडग्रेन व्यापार मंडल के समस्त व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में अध्यक्ष महावीर सहारण एवं सचिव प्रदीप गर्ग के निर्देशानुसार कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार गर्ग ने गत कार्यकाल का लेखा-जोखा सदन के समक्ष रखा जिसे सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में वरिष्ठ व्यापारी हेमराज जिंदल ने गत कार्यकाल को देखते हुए वर्तमान में भी उक्त कार्यकारिणी को उन्हें कार्य करने का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा जिसे सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से पास किया। बैठक में सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से महावीर सहारण को अध्यक्ष, रमेश जिंदल को उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार गर्ग को सचिव, कुलभूषण जिंदल को उप सचिव, राजेंद्र कुमार गर्ग नीटा को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष महावीर सहारण ने सभी व्यापारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पूर्व की भांति भविष्य में भी व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा और व्यापारियों के हित में कार्य किया जाएगा। ज्ञात रहे कि उक्त कार्यकारिणी के कार्यकाल को देखते हुए सभी व्यापारियों ने तीसरी बार इसी कार्यकारिणी को अध्यक्ष महावीर सहारण के नेतृत्व में कार्य करने का अवसर दिया है। इस मौके पर अनिल बंसल, मोतीराम गर्ग, राजेश जिंदल, इंद्राज गोदारा, बलवीर जादू, मनोज कुमार जिंदल, सीताराम मनमोहन, सुरेश कुमार सुनील कुमार सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।