चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर पहाड़ टूटकर गिरा, देखिए Video

0
356

चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते भीषण भूस्खलन हो गया। इसमें कई वाहन मलबे के अंदर फंस गए है। इस हादसे की जानकारी ANI ने एक वीडियो जारी कर दी। खबर के मुताबिक, पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर नेशनल हाइवे पर गिर गया। इस हादसे में एक मंदिर भी चपेट में आ गया है। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। भूस्खलन के चलते राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के दो अलग-अलग हिस्सों में भूस्खलन के कारण शुक्रवार को चार लोगों की मौत हो गई थी। पिछले महीने मंडी में पहाड़ दरकने से दो बसें इसकी चपेट में आ गई थीं। 48 लोगों मौत हो हुई थी। आपको बता दें लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन से राज्य के मार्गों को भारी नुकसान पहुंचा है और सैकड़ों लोग फंस गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल में इस साल बारिश और लैंडस्लाइड के चलते 289 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 68 ने आपदा और 221 की जान हादसे के चलते गई। आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने 193 करोड़ का फंड जारी किया है।
  

देखिए वीडियो:

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)