मंत्रिमंडल का विस्तार: ये हैं पीएम मोदी के ‘नवरत्न’

0
284

नई दिल्ली: हफ्तेभर से चल रहे मंथन पर आखिरकार विराम लग गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। जिसमें 9 नए चेहरों को शामिल किया गया। इसके अलावा 4 मौजूदा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और नकवी को भी उनके प्रदर्शन के आधार कैबिनेट में शामिल किया गया है। हालांकि आज शपथ समारोह ही हुआ किस मंत्री को कौन सा विभाग देिया जाएगा।

इसकी अपनी घोषणा होनी बाकी है। आपको बता दें बिहार और यूपी से दो-दो मंत्रियों को शामिल किया गया है जबकि, एक-एक मंत्री मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, कर्नाटक और केरल से बनाए जा रहे हैं। शपथ समारोह में प्रेसिडेंट रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेटली और सुषमा समेत कैबिनेट मेंबर्स मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतिश कुमार को इस फेगबदल की कोई जानकारी नहीं थी।

मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नए 9 चेहरे…

1. शिव प्रताप शुक्ला- यूपी में राजनाथ सिंह और कल्याण सिंह की सरकार में 8 साल कैबिनेट मंत्री रहे हैं। यूपी से राज्यसभा सदस्य हैं। वकील और सोशल वर्कर के तौर पर उनकी पहचान है।

2. अश्विनी कुमार चौबे- बिहार के बक्सर से सांसद हैं। फ्रायरब्रांड इमेज है। आरएसएस से नजदीकी है। स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं।

3. वीरेंद्र कुमार- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद हैं। वे दलित नेता हैं। किसानों के मुद्दे पर पकड़ है। चाइल्ड लेबर के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। सादगीपसंद हैं।

4. अनंत कुमार हेगड़े- उत्तर कन्नड़ से सांसद हैं। छठी बार सांसद बने हैं। कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। वे संघ से जुड़े रहे हैं।

5. राजकुमार सिंह- ये आरके सिंह के नाम से जाने जाते हैं। केंद्रीय गृह सचिव रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे। 38 साल IAS रहे हैं। बिहार के आरा से सांसद हैं।

6. हरदीप सिंह पुरी- ब्रिटेन-ब्राजील में भारत के राजदूत रहे हैं। 39 साल इंडियन फॉरेन सर्विस में रहे हैं। यूएन में भारत के रिप्रेजेंटेटिव रहे। फॉरेन पॉलिसी और नेशनल सिक्युरिटी से जुड़े मुद्दों पर उनकी पकड़ है।

7. गजेंद्र सिंह शेखावत- राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें मंत्री बनाया गया है। किसानों से जुड़े मुद्दे और आर्थिक मामलों पर उनकी पकड़ है। वे संघ से जुड़े संगठन स्वदेशी जागरण मंच में रहे हैं।

8. सत्यपाल सिंह- यूपी के बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। वे मुंबई पुलिस के कमिश्नर रहे हैं। राजनाथ सिंह और अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। 2008 में उन्हें नक्सल विरोधी अभियानों में अच्छे काम से नवाजा जा चुका है।

9. अल्फ़ोंस कन्ननथनम- केरल में लिटरेसी बढ़ाने का काम किया। जब दिल्ली में DDA कमिश्नर थे तो डिमोलिशन मैन कहलाते थे। 1500 अवैध कंस्ट्रक्शंस को उनके कमिश्नर रहते तोड़ा गया था। उनकी नितिन गडकरी से नजदीकी मानी जाती है।

किसके पास कौन-सा विभाग-

निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय सौंपा गया है। वहीं सुरेश प्रभु के रेल मंत्रालय छोड़ने को बाद वाणिज्य मंत्रालय दिया गया है। पीयूष गोयल को रेल मंत्री बनाया गया है। स्मृति ईरानी को संचार और कपड़ा विभाग दिया है। नितिन गडकरी को गंगा एवं जल संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उनके पास सड़क परिवहन विभाग है। वहीं उमा भारती को पेयजल-सफाई मंत्री बनाया गया है। हरदीप पुरी को आवास और शहरी मामलों (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अल्फ़ोंस को पर्यटन और राज्य मंत्री बनाया गया है। धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम और कौशल विकास मंत्रालय दिया गया है। आरके सिंह को ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)